भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदली; सीएम बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे। ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं 2 पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राइमरी और मिडिल की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक के लगेंगी।

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की क्लासेस सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया यह आदेश 20 से 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा। चिलचिलाती गर्मी और लू से छात्रों और शिक्षकों के बचाव के लिए निर्णय लिया गया है। रायपुर में स्कूल की टाइमिंग में 5 अप्रैल से पहले ही बदलाव कर दिया गया था। 5 अप्रैल से स्कूल सुबह 7.30 बजे से खुल रहे हैं। ये फैसला बढ़ती गर्मी के चलते लिया गया था। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जी.एल ठाकुर ने आदेश जारी किया था।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। प्रदेश में सबसे गर्म जिला बलौदाबाजार रहा, जहां तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी रायपुर समेत बाकी जिलों में भी यही हाल था।

सीएम बघेल की अपील

स्कूलों की बदली गई टाइमिंग का आदेश जारी करते हुए सीएम ने ट्वीट करते हुए ये अपील की है कि प्रदेश में तेज गर्मी को देखते हुए सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।आप सब अपना और अपने बच्चों का ख़्याल रखें।

  • Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार