मप्र में संघ के पूर्व प्रचारकों ने मिलकर बनाई जनहित पार्टी; भोपाल में सम्मेलन आज

 भोपाल। (राज्य ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में लंबा जीवन बिताने के बाद अब तीन पूर्व प्रचारकों अभय जैन, मनीष काले और विशाल बिंदल ने जनहित पार्टी बनाई है। इसका पहला सम्मेलन रविवार को भोपाल में होगा। इसमें पूर्व प्रचारकों द्वारा पार्टी के गठन की आवश्यकता और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में बताया जाएगा।

पूर्व प्रचारक अभय जैन ने 1986 से 2002 तक इंदौर में विभाग प्रचारक और मध्य भारत प्रांत के सेवा प्रमुख का दायित्व निभाया। 2002 से 2005 तक सिक्किम में रहे। 2007 में सभी दायित्व छोड़कर एक स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत हैं। जैन के साथ पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों में ग्वालियर के मनीष काले और विशाल बिंदल भी हैं। वे 15 वर्षों से हितरक्षा अभियान के नाम से जनता के मुद्दों पर आंदोलन कर रहे हैं।

जैन ने बताया कि 15 वर्ष से जनता की लड़ाई सरकार के सामने ही लड़ रहे हैं। पुलिस उठा लेती है, आंदोलन में समस्याएं आती हैं, जेल भी भेज दिए जाते हैं, मारपीट भी हुई। हम पांच लाख हस्ताक्षर कर जनता की मांग सरकार के समक्ष रखते हैं, लेकिन वह ध्यान नहीं देती है, इसलिए लगा कि पांच लाख वोट इधर से उधर हो जाए तो जनहित मामलों पर सरकार ध्यान देगी।

संघ छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि संघ की जिम्मेदारी होती है तो एक निश्चित दायरे में काम करना होता है। वहां अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर सकते। लगा कि इससे बड़े दायरे में जनता के लिए कुछ कार्य करना चाहिए। इसलिए संघ के दायित्व से मुक्त हुए। अब जनहित पार्टी बना रहे हैं। हिंदुत्व के सामान्य मुद्दे, सुशासन की समस्या, सरकारी कार्यालयों के कामकाज में जनता की परेशानी को दूर करने का काम करेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    POLITICS; प्रीमियम पेट्रोल,औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार -कांग्रेस

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.5 रू. और औद्योगिक डीजल के दाम 22 रू. जनता पर अत्याचार है। औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां