माना एयरपोर्ट में युवतियों के बीच जमकर मारपीट; ट्रेवल्स कंपनी से जुड़ी 7 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर पैसेंजर बैठाने को लेकर टैक्सी कंपनियों की महिलाकर्मियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से FIR भी दर्ज कर 8 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

दरअसल, ये पूरा मामला मंगलवार की शाम का है। एयरपोर्ट के बाहर जब यात्री पहुंचे तो उन्हें अपनी-अपनी कंपनी की गाड़ियों में बैठाने के लिए युवतियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक लात-घूसों की बारिश होती रही।

एक साथ टूट पड़ीं पांचों युवतियां

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे बवाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।​​​​​​ वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवतियों ने पीले रंग की टी-शर्ट पहने रखी है, जिनमें राहुल ट्रेवल्स लिखा हुआ है। इसी ट्रेवल्स में काम करने वाली 5 युवतियां दूसरी कंपनी की एक युवती पर एक साथ टूट पड़ीं।पांचों ने घेरा बनाया और फिर युवती को बाल पकड़कर जमकर पीटा। इस बीच पीडि़त खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। एक अन्य युवती भी बीच बचाव की को​शिश करती नजर आई।

8 आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान WTI ट्रेवल्स की ऐश्वर्या तारक, पूजा साहू, सुष्मिता, सुभाष मिश्रा और राहुल ट्रेवल्स की प्रीति बर्मन, अमीषा बर्मन, मनीषा यादव और अंजू बर्मन के रूप में हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR; 305 लीटर दारू और 1050 किलो महुआ लाहन समेत देसी भट्ठी जब्त, 5 आरोपी जेल भेजे गए

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त आबकारी के…

    CRIME; नशा मुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक के साथ बर्बरता! लत छुड़ाने के नाम पर दिए गहरे जख्म, संचालिका के बेटे पर FIR दर्ज

    रायपुर, शहर के मोवा स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज के साथ बर्बरता का गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि नशा मुक्ति के…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर