मुख्यमंत्री का पदनाम परिवर्तन परछत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर वर्तमान पदनाम परिवर्तन किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 8 वर्ष की सेवा उपरांत प्रथम समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर उनका वर्तमान पदनाम पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को संशोधित कर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम हेतु स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार 16 वर्ष की सेवा उपरांत द्वितीय समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर वर्तमान पदनाम पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को संशोधित कर अतिरिक्त उपसंचालक पदनाम दिए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इन फैसलों से प्रदेश भर के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ से अध्यक्ष डॉ. संजीव सिरमौर तथा डॉ. अशोक कुमार पटेल, डॉ. के एन राम, डॉ. मौसम मेहरा, डॉ. रविंद्र चौरसिया, डॉ. के के वर्मा, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. दीपक चंद्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; राज्यपाल बोले- जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें, पेड़ लगाकर संरक्षित करें

    0 राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली महासमुंद, राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन…

    GOVT; मंत्रालय में “अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना” का शुभारंभ,फेडरेशन के समक्ष हुआ प्रस्तुतीकरण

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की पहल पर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में “अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना” का मंत्रालय में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार