युवाओं के लिए 11 सितंबर को जॉब फेयर;ट्रेनी सुपरवाईजर के 180 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा 11 सितम्बर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, में जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। इस जॉब फेयर के माध्यम से मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए ई.डी.पी. सर्विसेस, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा ट्रेनी सुपरवाईजर के 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता न्यूनतम 10वीं पास (50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण) हैं। आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक ए.ओ. लॉरी ने बताया कि चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण अवधि के प्रथम माह से ही 15 हजार रूपये तथा 13 सौ रूपये ( कुल 16 हजार पांच सौ रूपये) एवं अन्य सुविधाएं (निःशुल्क भोजन व्यवस्था) के साथ-साथ एन.सी.व्ही.टी. (आई०टी०आई०) का सर्टिफिकेट भी प्राप्त होंगा। श्री लॉरी ने बताया कि मारुति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड के गुरुग्राम (हरियाणा) के प्लांट में कार्य करने के इच्छुक योग्य आवेदक अपने साथ 10वीं के अंकसूची / आधार कार्ड की दो-दो प्रतियों के साथ जॉब फेयर हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होंए। छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने विशेष प्राथमिकता प्रदान की जावेगी। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने एवं स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है |

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSWC; किन्नर से संबंध, पत्नी को छोड़ा, भरण-पोषण के लिए 5 लाख लेने से किया इंकार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से रायपुर संभाग के लिए महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की ओर से…

    STRIKE; आमरण अनशन के 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा का घेराव करने निकले डीएड अभ्यर्थी, रास्ते में ही पुलिस ने रोका

    रायपुर, डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का आज 81वां दिन है. न्याय की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी दण्डवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए शांतिपूर्ण निकले थे, लेकिन…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां