रक्षा पेंशनभोगियों को केंद्र सरकार का दिवाली गिफ्ट; दीपावली तक OROP बकाये की तीसरी किस्त जारी करने के निर्देश

नई दिल्ली, एजेंसी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दीपावली से पहले रक्षा पेंशनभोगियों को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के तहत बकाये की तीसरी किस्त जारी करने के निर्देश दिए। सरकार ने पिछले दिसंबर में ओआरओपी के तहत रक्षाकर्मियों की पेंशन में पूर्व तिथि यानी एक जुलाई, 2019 से संशोधन को मंजूरी प्रदान की थी। इसके बकाये का चार किस्तों में भुगतान किया जाना है।

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने बैंकों और एजेंसियों को दिए निर्देश

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने बताया कि ‘स्पर्श’ प्रणाली के जरिये पेंशन निकालने वाले सभी रक्षा पेंशनभोगियों के लिए बैंकों और अन्य एजेंसियों को भी निर्देश दे दिए गए हैं। रक्षा मंत्रालय की आनलाइन पेंशन वितरण प्रणाली को ‘स्पर्श’ कहा जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी।

4.52 लाख नए लाभार्थी हैं शामिल

30 जून, 2019 तक सेवानिवृत्त रक्षाकर्मी संशोधित पेंशन के दायरे में हैं। इनमें एक जुलाई, 2014 के बाद समयपूर्व सेवानिवृत्त हुए रक्षाकर्मी शामिल नहीं हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में अनुमान लगाया गया था कि इस फैसले से 25.13 लाख पेंशनभोगियों और पेंशनभोगी परिवारों को लाभ होगा। इनमें 4.52 लाख नए लाभार्थी शामिल हैं।

सरकार ने साल 2015 में जारी की थी अधिसूचना

सरकार ने वर्ष 2015 में ओआरओपी योजना लागू करने की अधिसूचना जारी की थी। इसमें प्रत्येक पांच वर्ष में पेंशन की समीक्षा करने का प्रविधान किया गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’