रद्द एवं परिवर्तित मार्ग से चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ियां रिस्टोर;229 स्टेशनों में गाड़ियों की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन

बिलासपुर, अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के अंतर्गत फुलेरा यार्ड का आधुनिकीकरण एवं फुलेरा एवं गोविंदी मारवाड़ के बीच दोहरीकरण लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इस कार्य के फलस्वरुप दिनांक 30 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एवं 31 अक्टूबर को अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस को जयपुर व अजमेर के मध्य रद्द की गई थी | 

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा इन दोनों गाड़ियों को उपरोक्त तिथि में रिस्टोर कर दिया गया है | अब ये गाड़ियां दुर्ग-अजमेर-दुर्ग के मध्य अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |

इसके साथ ही कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था इसे भी रिस्टोर कर इसके निर्धारित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है | 

 *अपने निर्धारित मार्ग से चलने वाली गाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है –* 

⏩  02 नवंबर को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस  |

⏩  01 नवंबर को पुरी से चलने वाली 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस |

⏩ 30 एवं 31 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस  |

⏩ 02 नवंबर को भगत की कोठी से चलने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस  |

01 अक्टूबर, 2023 से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय रेलवे की समय सारणी में 01 अक्टूबर, 2023  से विभिन्न सेक्शनों में आधारभूत संरचना को और अधिक विकसित करते हुए आंशिक परिवर्तन किया गया हैं । गाडियों के परिचालन में प्रस्थान से आगमन तक के समय में गति बढाते हुये कई घंटो की परिचालन समय की बचत के लिए समय सारणी में परिवर्तन किया जाता है । इन आवश्यक कार्यो को निरंतर करते रहने से विभिन्न सेक्शनों में 5 मिनिट से लेकर 01 घंटे तक के परिचालन समय में (प्रस्थान स्टेशन से आगमन) बचत की जा सकती है ।  

इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी में इस रेलवे से चलने वाली एवं होकर गुजरने अप दिशा एवं डाउन दिशा की 229 गाडियों का परिचालन समय कुछ स्टेशनों में 01 अक्टूबर, 2023 से बदलाव किया गया है । अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी ।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अप दिशा एवं डाउन दिशा की ट्रेनों में 229 स्टेशनों में गाड़ियो की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया एवं अन्य रेलवे स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी ।

👇🏻

[

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश