रविवि; दो विषयों में फेल छात्रों के लिए नया नियम, पूरक परीक्षा के लिए आनलाइन कर सकते हैं आवेदन

रायपुर , दो विषयों में फेल छात्रों को पूरक की पात्रता देने का नियम बन गया है। नए नियम के मुताबिक दो विषयों में फेल छात्र पूरक परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियम में हुआ संशोधन सिर्फ वार्षिक परीक्षा 2022-23 के लिए है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की तरफ से पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।

बीए, बीएससी, बीकाम, बीबीए, बीपीई में दो विषयों में फेल छात्र-छात्राएं 16 अक्टूबर तक पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीए, बीकाम के लिए 820 रुपये, बीएससी, बीसीए के लिए 1,075 और बीपीई के लिए 1,120 रुपये पूरक परीक्षा की शुल्क निर्धारित है।

पीआरएयू में 50 हजार छात्र देंगे पूरक परीक्षा

पं. रविंशकर शुक्ल विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा बीए, बीकाम, बीएससी और बीसीए की वार्षिक परीक्षा में लगभग सवा लाख छात्र परीक्षा में शामिल होते हैं। इसमें 49 हजार छात्र पास, 51 हजार फेल और 25 हजार छात्र पूरक आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 51 हजार फेल छात्रों में लगभग 25 हजार छात्र ऐसे हैं, जो दो विषयों में फेल हैं। नया नियम लागू होने के कारण अब पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षा में 50 हजार छात्र शामिल होंगे। पहले से पूरक छात्र परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं। दो विषयों में फेल छात्रों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

छात्र संगठन ने फेल छात्रों को पूरक की पात्रता के लिए की थी मांग

गौरतलब है कि कोरोना के समय तीन वर्ष तक आनलाइन परीक्षा हुई थी, इस वर्ष पहली बार आफलाइन परीक्षा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए। छात्रों के हितों को देखते हुए छात्र संगठन और राजनीतिक पार्टियां दो विषयों में फेल छात्रों को पूरक की पात्रता देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के घोर नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा इलाके में तैनात सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रॉकी कसाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक…

    SUSPEND; हिंदू देवी–देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य निलंबित,बोनस अंक का लालच देकर छात्रों से कराई स्कूल की रंगाई–पुताई 

    बिलासापुर, जांजगीर चांपा जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को दस नंबर बोनस अंक देने का लालच देकर स्कूल में रंगाई– पुताई करवाने वाले और हिंदू देवी– देवताओं के खिलाफ…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां