राजधानी के ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी;विंडो एसी का ग्रिल काटकर नकदी और सोने-चांदी के जेवर किए पार

रायपुर , राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र के जय राम कांप्लेक्स स्थित पद्मावती ज्वेलरी दुकान में डिंवो एसी का ग्रिल काटकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी रकम पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद चोर उसी रास्ते से निकल गए। सात लाख 55 हजार की चोरी हुई है। इसके पांच लाख रुपये नकदी रकम और मोबाइल चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार की सुबह घटना स्थल की छानबीन की, परंतु चोरों का सुराग हाथ नहीं लग सका। चोरी की वारदात थाने से महज 500 मीटर दूरी पर हुई है।

पीड़ित पद्मावती ज्वेलरी के संचालक मोहन नगर जिला दुर्ग भावेश जैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार का कहना है कि अन्य दिनों की भांति गुरुवार की रात करीब नौ बजे उसने व्यवसाय करने के बाद दुकान बंद किया था। दुकान के शटर में ताला जड़ने के बाद वह वापस अपने घर चला गया। सुबह दुकान का ताला खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। विंडो एसी का ग्रिल काटकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। माना जा रहा है कि चोरों ने ग्रिल को काटने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया होगा, शायद यही वजह है कि आस-पास के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी। सीवीटीवी कैमरे की निगाह से बचने के लिए सभी ने चेहरा भी ढंक रखा था।

पुलिस कुछ दिनों पर दुकान से काम छोड़ने वालों की पतासाजी कर रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस को यह भी शक है कि ठंड के साथ बाहरी गिरोह के एंगल पर भी जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    0 बर्खास्त हो चुका है एक सिपाही महासमुंद,  जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया…

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति