कई उद्योगों में मिली खामियां; राज्य में 130 उद्योगों के खिलाफ हवा में जहर घोलने की शिकायत

रायपुर, बीते दो वर्ष में रायपुर जिले के 130 उद्योगों के खिलाफ हवा में जहर घोलने यानी प्रदूषण फैलाने की शिकायत मिली है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने इन उद्योगों में टीम भेजी, जिसमें कई उद्योगों में स्थिति सामान्य पाई गई, वहीं कई उद्योगों में खामियां मिली हैं। विभाग ने अलग-अलग उद्योगों को नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही की अनुंशसा की है। जांच के दौरान जो खामियां मिली है उनमें ईएसपी के बंद पाए जाने से लेकर प्रदूषण के विभिन्न् मानकों का भी उल्लंघन पाया गया।

कई छोटे-बड़े उद्योगों में मानकों का उल्लंघन

पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 70 उद्योगों में जांच के दौरान स्थिति सामान्य पाई गई। जिन उद्योगों में शिकायत मिली उनमें स्टील प्लांट, रोलिंग मिल, प्लास्टिक फैक्ट्री, स्पंज आयरन, फेरो एलाइज, केमिकल फैक्ट्री, टायर फैक्ट्री, रिफायनरी, राइस मिल, एग्रो इंडस्ट्रीज आदि शामिल हैं। इन उद्योगों के खिलाफ क्षेत्रीय कार्यालय व अलग-अलग स्थानों पर लगे नेशनल एंबियंट एयर क्वालिटी मानिटरिंग प्रोग्राम से हवा की गुणवत्ता की जांच की गई जिसमें प्रदूषण की मात्रा निर्धारित मापदंडों से काफी अधिक पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक यह आंकड़े वर्ष 2021 से लेकर फरवरी 2023 तक के हैं।

12 उद्योगों की बिजली काटने की कार्रवाई

12 उद्योगों की बिजली काटने की कार्रवाई की अनुशंसा की गई। उद्योगों ने बिजली काटे जाने की प्रक्रिया के बाद प्रदूषण के मानकों में सुधार किया। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत कार्रवाई की है।

उद्योगों को चेतावनी

पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों को चेतावनी जारी की गई है कि नियमों का पालन किया जाए। जिन उद्योगों ने नियमों का उल्लंघन किया है उनमें कई इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट भी शामिल हैं। इन उद्योगों को तीन महीने के भीतर सिस्टम ठीक करने के बाद ही ईएसपी चालू करने व मेंटेनेंस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। पर्यावरण संरक्षण मंडल के अवर सचिव डीआर सोन्टापर ने कहा, प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत उद्योगों पर कार्रवाई की गई है।चेतावनी दी है कि समय-सीमा के भीतर मानकों को पूरा करें। कई उद्योगों के खिलाफ मिली शिकायतें सामान्य स्थिति में ठीक पाई गई।

  • Related Posts

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर