रातों-रात करोड़पति बन गया 23 साल का लड़का, पुलिस ने दी दबिश तो हुआ फरार, पिता-दोस्त गिरफ्तार

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ठगी के शक में रातों-रात करोड़पति बने शिवा साहू के घर दबिश दी है. शिवा तो फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसके पिता और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें, सारंगढ़ के छोटे से गांव रायकोना के शिवा साहू का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में शिवा की लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाया गया था. वीडियो में उसकी करोड़ों रुपये की बाइक और गाड़ियों को दिखाया गया था. वीडियो में दावा किया जा रहा था कि इस गांव के हर घर में लोगों के पास महंगी गाड़ी है.

गौरतलब है कि 26 मार्च की कार्रवाई के दौरान पुलिस पूरी फोर्स के साथ सारंगढ़ के रायकोना गांव पहुंची. उसने यहां शिवा के घर पर दबिश दी. इस दौरान वह तो भाग गया, लेकिन उसके पिता और दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पिता के नाम से खरीदी गई करोड़ों रुपये की बाइक व लग्जरी कारों को भी जब्त कर लिया. सारंगढ़ पुलिस ने बताया कि शिवा पर 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. पिछला बार वह लोगों की आड़ लेकर भाग गया था. इस बार मुखबिरों से पता चला था कि शिवा होली मनाने गांव पहुंचा था. इस सूचना पर पूरी पुलिसफोर्स उसके घर पहुंच गई थी. लेकिन, वह पुलिस के हाथ नहीं आया.

इन सवालों के जवाब चाहती है पुलिस
वह पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने शिवा के पिता और उसके दोस्त को हिरासत में लिया और थाने ले आई. पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही शिवा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उससे पूछा जाएगा कि इतनी संपत्ति उसके पास कहां से आई है? वो करता क्या है? इसका खुलासा जल्द किया जाएगा. पिछले दिनों पुलिस शिवा को पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची थी. लेकिन, शिवा जैसे ही थाने पहुंचा उसके समर्थन में रायकोना गांव के सैकड़ों महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं ने थाने को घेर लिया था. इस दौरान लोगों के भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शिवा को छोड़ दिया था. उसके बाद से शिवा अचानक लापता हो गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; 20 घनमीटर अवैध साल लकड़ी बरामद, मुख्य आरोपी सुनील गुप्ता गिरफ्तार, अंतर-जिला लकड़ी तस्करी का खुलासा

    0 वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ के कोरबा वन मंडल ने लकड़ी की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 20 घनमीटर अवैध…

    CRIME; सांप के दुश्मन……………….

    बरसात के मौसम के आने के साथ ही  सांपों  के निकलने, देखने, उनके काटने से बच और मर जाने की खबरें पढ़ने सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र