राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ प्रवास गुरुवार से; जगन्नाथ मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करेंगी

रायपुर, राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर 31 अगस्‍त, 2023 को छत्‍तीसगढ़ आ रही हैं । अपने प्रवास के दौरान राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मू रायपुर में 31 अगस्‍त, 2023 को जगन्‍नाथ मंदिर, रायपुर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी । यहां पर वे करीब एक घन्टे तक रहेंगी । उनके साथ राज्यपाल श्री हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रहेंगे।

इसके पश्‍चात वे विधान सभा रोड, सड्डू  स्थित ब्रम्‍हकुमारी संस्‍थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्‍मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारम्‍भ करेंगी । अपराह्न में राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मू महंत घासीदास स्‍मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी । रात्रि विश्राम राजभवन, रायपुर में होगा । दूसरे दिन यानि 01 सितम्‍बर, 2023 को वे बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्‍वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी । बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजभवन, रायपुर में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी ।

जगन्नाथ मंदिर के ट्रष्टी पंंडित पुरंदर मिश्रा ने बताया कि राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इधर आज शाम जिला प्रशासन के अफसरों के साथ पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; आमरण अनशन के 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा का घेराव करने निकले डीएड अभ्यर्थी, रास्ते में ही पुलिस ने रोका

    रायपुर, डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का आज 81वां दिन है. न्याय की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी दण्डवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए शांतिपूर्ण निकले थे, लेकिन…

    FEDERATION; चंद्रशेखर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव मनोनीत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 कर्मचारी भवन बुढ़ापारा रायपुर के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को छत्तीसगढ़…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां