राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना- ‘सूट-बूट’ सरकार का एकमात्र लक्ष्य ‘दोस्तों’ की तिजोरी भरना

नई दिल्ली, एजेंसी, कांग्रेस ने गुरुवार को गरीबों और मध्यम वर्ग की आय में कथित गिरावट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जनता चाहे कितनी भी महंगाई और बेरोजगारी से पीड़ित हो, “सूट-बूट” सरकार का एकमात्र लक्ष्य है “दोस्तों” की तिजोरी भर दो।

गांधी ने ‘इंडियाज कंज्यूमर इकोनॉमी 360 सर्वे’से प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि का एक ग्राफ ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें दिखाया गया है कि 2016 और 2021 के बीच गरीब वर्ग की आय में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई है और मध्यम वर्ग की आय में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं, दूसरी तरफ धनी वर्ग की आय में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि गरीब वर्ग की आमदनी: 50% घटी है, मिडिल क्लास: 10% तक गिरी और अमीर वर्ग: 40% बढ़ी। चाहे जनता को महंगाई, बेरोजगारी कितना भी तड़पाए, ‘सूट-बूट सरकार’ का एक ही टारगेट – ‘मित्रों’ की तिजोरी भरती जाए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मजदूरों और श्रमिकों की मजदूरी की वृद्धि दर पर चिंता व्यक्त करने वाले एक लेख को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा कि 2014-15 से 2021-22 के बीच वास्तविक मजदूरी की वृद्धि दर प्रति वर्ष: 0.9% – कृषि श्रम, 0.2% – निर्माण श्रमिक, 0.3% – गैर-कृषि श्रमिक है। जयराम रमेश ने आगे कहा कि लेकिन पिछले सिर्फ 5 साल में अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति 1440% बढ़ी। मित्र का साथ, मित्र का विकास! कांग्रेस सरकार पर क्रोनी कैपिटलिस्ट मित्रों के लाभ के लिए काम करने का आरोप लगाती रही है, इस आरोप को सरकार ने खारिज कर दिया है।

  • Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई