लीकेज सुधारने राजधानी में मेगा शटडाउन; इन इलाकों में आज शाम व कल सुबह नहीं होगी पानी की सप्लाई

रायपुर,  दीपावली के दौरान पेयजल की किल्लत से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर ली है। फिल्टर प्लांट स्थित 150 एमएलडी प्लांट के इंटकवेल में 1400 एमएम व्यास की रा वाटर एमएस में पाइपलाइन में आए लीकेज की मरम्मत की जाएगी, जो कि दिनभर चलेगी। सप्लाई की मेन लाइन में लीकेज की समस्या को सुधारने के लिए 30 अक्टूबर को मेगा शटडाउन लिया जा रहा है।

इस दौरान शहर की 30 टंकियों से पानी की सप्लाई 30 अक्टूबर की शाम और 31 की सुबह नहीं की जाएगी। वहीं 12 घंटे के इस मरम्मत कार्य के बाद शाम को पहले की भांति पानी की सप्लाई करने का दावा किया जा रहा है। इसकी वजह से शहर की तकरीबन 10 लाख आबादी प्रभावित होगी। वहीं इस मेगा शटडाउन के रहते ही बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में भी मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इन टंकियों से नहीं होगी जलापूर्ति

भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया एवं देवेन्द्र नगर नया ओवर हेड टैंक जुड़े क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को शाम पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    बलौदाबाजार–पलारी, सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधि मंडल ने शहीद वीर नारायण सिंह, गुरुघासीदास, संत कबीर के जन्म एवं कर्मभूमि बलौदाबाजार पदस्थापना पर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष…

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    0 जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक, 12.21 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त  0 खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक के लिए जिला स्तरीय टास्क…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….