वर्ल्ड कप; शाकिब ने की चीटिंग या अंपायर का फैसला था गलत? एक मैच में पलटा क्रिकेट का इतिहास

नई दिल्ली, वर्ल्ड कप (World Cup 2023) यूं तो रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर हो चुका था. लेकिन अब इस टूर्नामेंट के एक मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट का 146 साल पुराना इतिहास पलट चुका है. हम बात कर रहे हैं श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के 38वें मुकाबले की, जिसमें श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज मैदान में आए और बिना गेंद खेले उन्हें वापस भेज दिया गया. इस विकेट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. कोई शाकिब अल हसन को दोषी ठहरा रहा है तो कोई अंपायर कई लोग अंपायर के फैसले को गलत ठहरा रहे हैं. आईए देखते हैं कि मिस्टेक किसने की?

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पहले ही ओवर में अपने एक बल्लेबाज को खो दिया था. इसके बाद भी विकेटों का सिलसिला जारी रहा. बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका पर फंदा कस रखा था. जब टीम को सबसे ज्यादा एंजेलो मैथ्यूज की जरूरत थी उसी वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट का पूरा इतिहास पलट गया.

क्या था पूरा मामला?

श्रीलंका का 5वां विकेट गिरता है और एंजेलो मैथ्यूज बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं. मैथ्यूज खेलने के लिए तैयार ही थे कि उनके हेल्मेट की बेल्ट टूट जाती है. जिसके बाद एक खिलाड़ी नया हेल्मेट लेकर आता है. लेकिन उधर बांग्लादेश के कप्तान अंपायर से टाइम आउट की अपील कर देते हैं. जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी भी देखने को मिलती है. हालांकि, मैथ्यूज ने अंपायर को भी हेल्मेट के बारे में अंपायर को समझाने की कोशिश की, लेकिन अंपायर ने अपने फैसले को नहीं बदला. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका था जब कोई बल्लेबाज टाइम आउट का शिकार हुआ हो. इस तरह से आउट होने के बाद काफी गुस्से में नजर आए उन्होंने अपना हेल्मेट जमीन पर दे मारा.

क्या रूल के मुताबिक मैथ्यूज थे आउट?

एमसीसी के नियम के मुताबिक बल्लेबाज को 120 सेकेंड यानि 2 मिनट से पहले अगली गेंद खेलने के लिए तैयार होना होता है. मैथ्यूज समय के अंदर खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन हेल्मेट कसते समय उनकी बेल्ट टूट गई. कमेंटेटर इस मामले में मैथ्यूज का पक्ष लेते नजर आए. कमेंट्री कर रहे संजय बांगर की मानें तो यदि वे अंपायर को अपनी समस्या बताने के बाद हेल्मेट मंगाते तो सेफ हो सकते थे. इस विकेट को लेकर कई खिलाड़ियों ने भी निराशा जताई है. वहीं, शाकिब अल हसन को भी ट्रोल आर्मी ने रिमांड पर ले लिया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; महिला बनाम पुरुष क्रिकेट…..

    क्या आपको मालूम है कि महिलाएं भी क्रिकेट खेलती है? उत्तर जरूर, हां में होगा।क्या आप जानते है कि महिलाएं क्रिकेट के सबसे अहम फॉर्मेट टेस्ट में कब से खेल…

    FIFA CUP;दो विजेताओं के बीच फंसा फीफा कप

    19 जुलाई 2026 को इस बात का फैसला होना तय हो गया है कि 1978,1986 और 2022 के विजेता अर्जेंटीना और 2010 के विजेता स्पेन में से कोई एक अगले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’