विधानसभा चुनाव; अब तक 17 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 23 नामांकन पत्र, 85 लाख नकद जब्त

रायपुर , छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन 11 अभ्यर्थियों ने 16 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने 23 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। तीसरे दिन कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 05,मोहला -मानपुर में 3, डोंगरगढ़ में 2 तथा खैरागढ़,अंतागढ़,कांकेर, केशकाल,जगदलपुर और बीजापुर में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। 

प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी। प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर , भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

निगरानी दलों ने 5 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 5 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 16 अक्टूबर तक 5 करोड़ 57 लाख 18  हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।

 11 हजार 851  लीटर अवैध शराब जब्त

 निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851  लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है भी बरामद किया गया है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 03 लाख 563 रूपए है जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त  1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के  63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NCSK; स्वीपरों की मौत मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश,राजधानी के अन्य अस्पतालों की जांच शीघ्र करें

    0 राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने ली बैठक, सफाईकर्मियों के आईडी कार्ड बनाने, हेल्थ कैम्प लगाने, पीड़ित के परिजनों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास देने के…

    CGPEB; आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती हेतु अंतिम चयन परिणाम जारी

    रायपुर, आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के रिक्त 200 पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती के माध्यम से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर (व्यापम) द्वारा 27 जुलाई 2025 को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां