विधानसभा चुनाव; आकाश पर भी निगरानी, छत्तीसगढ़ में पहली बार बुजुर्ग घर बैठे कर सकेंगे मतदान 

रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों पर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव आयुक्त ने विशेष संरक्षित जातियों के लिए 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे सात राज्यों की सरहदों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सड़क, रेल मार्ग के अलावा हवाई मार्ग यानि विमानों की भी जांच-पड़ताल इस बार की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों पर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव आयुक्त ने विशेष संरक्षित जातियों के लिए 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बुजुर्गों को घर बैठे करेंगे मतदान

80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मतदान करने की सुविधा मिलेगी। राज्य गठन के बाद विधानसभा चुनाव में पहली बार यह नियम लागू होंगे। देश के अन्य राज्यों पिछले कुछ चुनावों में यह नियम लागू किया गया है। साथ ही 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता पर भी उन्हें घर बैठे मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें फार्म-20 भरना होगा।

100 मिनट के भीतर कार्रवाई

भारत चुनाव आयोग ने सी-विजिल एप की जानकारी दी। जिसके जरिए नकदी, शराब, ड्रग्स आदि के आदान प्रदान की लोकेशन इस एप पर दी जाएगी। जिसके बाद 100 मिनट के भीतर इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा चेक पोस्ट को लेकर भी तैयारी की जा रही है। पहली बार छत्तीसगढ़ में चार्टर्ड विमानों सहित सभी विमानों की जांच होगी। Holiday होने पर भी मतदान के दिन वोट करने पर तनख़्वाह या मजदूरी दर देने का नियम लागू किए जाने जानकारी दी गई।

कैश मूवमेंट- बैंक

कैश मूवमेंट को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार का पैसा बिना डिटेल्स के आगे नहीं बढ़ेंगे। और शाम 5 के बाद मूवमेंट नहीं होंगे। सभी निजी, सरकारी बैंक सभी चेक पोस्ट पर इसका विशेष ध्यान रखेंगे। जहां- जहां कम वोट वाले बूथ है वहां कलेक्टर स्वयं निगरानी करेंगे।घोषणा पत्र में लुभावने वादों पर आयुक्त ने कहा कि जनता को सुविधाएं देने के लिए राजनीतिक दल को रोक नहीं है। लेकिन यह बताना होगा कि जो सुविधाएं दी जाएगी कितने लोगों को मिलेगी। इसके लिए राशि कहां से आएगी।यह पूरी जानकारी निर्वाचन आयोग को बताना होगा।

11 सितंबर तक नाम जुडवा सकेंगे

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आज शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव में छत्तीसगढ़ में यह हमारी पहली विशेष बैठक है। इस बार के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने स्लोगन-“वोट दे बर ये बार जाबो जी, चुनई तिहार मनाबो जी’ के बारे में भी बताया है। मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार राजीव कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में में 1.97 करोड़ मतदाता है। राजनीति पार्टी और विभागों के साथ बैठक हुई, जिसमें राजनीति दलों की मांग है कि मतदाता पुनरीक्षण 31 अगस्त से आगे बढ़ाई जाएं। नाम जुड़वाने, फार्म-6,7 आदि के लिए 11 सितंबर तक फार्म लिए जा सकेंगे। वहां फाइनल मतदाता सूची 4 अक्टूबर को जारी हो जाएंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; सर्वोच्च न्यायालय में याचिका खारिज, 582 कृषि अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त

    2019 में जारी वरिष्ठता सूची के आधार पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की पदोन्नतियां सुनिश्चित कराने संघ की आगामी रणनीति तैयार रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के…

    UPSC; छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति में देरी, यूपीएससी ने मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मुख्य सचिव को कड़ा पत्र भेजकर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां