विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर कवासी लखमा बोले – मेरे टिकट की गारंटी नहीं, हाइकमान तय करेगी

जगदलपुर,  प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी मंत्री कांग्रेस नेता कवासी लखमा ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि टिकट वितरण की एक प्रकिया होती है। कोई यदि यह मानकर चलता है कि उसकी टिकट पक्की है तो यह गलत है। टिकट की गारंटी तो मेरी भी नहीं है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद भाजपा नेता भी चुटकी ले रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार और पार्टी के विधायक मंत्री जनता का विश्वास खो चुके हैं इसलिए इन्हें टिकट की गारंटी नहीं है।

दो दिन पहले बस्तर दौरा पूरा कर रायपुर लौटने से पहले अपने बयान में कवासी लखमा ने टिकट को लेकर कहा था कि ये मेरा मामला नहीं है। टिकट बदलेंगे या नहीं बदलेंगे मामला हाइकमान का है। मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नहीं हूं। मैं कोई प्रभारी नहीं हूं। इसलिए मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी में मेरी टिकट की गारंटी नहीं है। टिकट को लेकर बोलने का मुझे कोई अधिकार नहीं है। टिकट तय करने का काम हाइकमान का है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टिकट तय करेंगे। चुनाव पार्टी लड़ाती है। मैं छोटा कार्यकर्ता हूं।

कांग्रेस में गांधी परिवार की भूमिका को लेकर सवाल के जवाब में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गांधी परिवार का बस्तर को पूरा फायदा मिला है। पंचायती राज इसी परिवार की देन है। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने वन अधिकार पत्र देने का निर्णय लिया। बस्तर में आश्रम छात्रावास खोलने का निर्णय कांग्रेस ने लिया था। नेहरू गांधी परिवार ने बस्तर के आदिवासियों के विकास की चिंता की। भाजपा के केदार कश्यप जब आदिवासी विकास विभाग के मंत्री थे सैकड़ों स्कूलों को बंद करने का काम किया। ये लोग क्या बात करेंगे। कवासी लखमा ने कहा कि प्रियंका गांधी बस्तर आई तो उन्हें देखने सुनने हजारों लोग एकत्र हुए। यह इस परिवार का बस्तर के साथ जुड़ाव है। इसका फायदा चुनाव में मिलेगा।

  • Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई