35 लाख किसानों को होगा लाभ; सीएम पटनायक ने 441 करोड़ की ब्याज सहायता राशि बांटी

भुवनेश्वर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने समवाय बैंक एवं प्राथमिक कृषि ऋण समवाय समितियों को 2022-23 वर्ष के दूसरे चरण की सब्सिडी वितरित कर दी है। इससे राज्य के 35 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा।इससे पहले, किसानों को पहले चरण में भी 415.17 करोड़ रुपये की ब्याज सहायता दी गई थी। इससे राज्य के 35 लाख से अधिक किसानों को लाभ हुआ। सरकार ने दोनों चरणों में संयुक्त रूप से 856.99 करोड़ रुपये सहायता राशि जारी की है।

441.76 करोड़ रुपए किए प्रदान

मुख्यमंत्री ने लोक सेवा भवन कन्वेंशन सेंटर से उक्त सब्सिडी को वितिरित करते हुए कहा कि लघु और नाम मात्र किसानों के लिए बिना ब्याज के ऋण मिल सके, इसके लिए 441.76 करोड़ रुपये प्रदान किये गये हैं।

किसानों के लिए बनाया गया विशेष बजट

ब्याज सहायता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती हमारी अर्थव्यवस्था की आत्मा है, विकास का आधार है। किसान, माताएं और युवा नए ओडिशा के सारथी बनकर ओडिशा को सशक्त बना रहे हैं, इसलिए हमारी सरकार हमेशा किसान, माताओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर देती आ रही है। किसानों को सशक्त बनाने के लिए विशेष बजट बनाया गया है।

बिना ब्याज के दिया फसल ऋण

1 लाख रुपये तक का फसल ऋण बिना ब्याज के दिया गया है। कृषक परिवार के कल्याण के लिए कालिया शिक्षा छात्रवृत्ति दी जा रही है। ओडिशा, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक की ब्याज सहायता आज दी गई है। इससे 35 लाख किसानों को फायदा होगा।

वर्ष 2022-23 के लिए 850 करोड़ रुपये से अधिक की ब्याज सहायता प्रदान की गई है। किसान भाइयों को कर्ज नहीं लेना पड़ा और ब्याज नहीं देना पड़ा है। 60% कृषि ऋण सहकारी बैंकों और सहकारी समितियों द्वारा प्रदान किए जाते हैं। मैं किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।

  • Related Posts

    POLITICS; सिंगापुर में हुई भारत के दो मुख्यमंत्री की मीटिंग, दोनों गर्मजोशी से मिले, राज्य में निवेश को लेकर हुई मीटिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। रविवार को उनकी मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से…

    POLITICS; UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान ‘हम अकेले लड़ने के लिए तैयार’

    रायपुर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि, नागालैंड में हमारे 2 विधायक हैं। लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात