विधानसभा चुनाव; 9 सीटों पर बसपा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, दोनों विधायकों को फिर से टिकट

रायपुर, छत्तीसगढ़ में होने विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में सबसे पहले अपने प्रत्याशियों का ऐलान करने वाली बसपा की पहली लिस्ट है। 9 विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। दो सीटों पर बसपा ने पिछली बार जीत दर्ज की थी। दोनों विधायकों जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा और पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे को फिर से टिकट दिया गया है।

बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें बेलतरा , बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और बलरामपुर जिले के 9 प्रत्याशियों के नाम है। मस्तूरी विधानसभा SC सीट के लिए दाऊराम रत्नाकर को प्रत्याशी बनाया गया है। नवागढ़ एससी सीट पर ओमप्रकाश बाचपेई, जांजगीर चांपा जनरल सीट पर राधेश्याम सूर्यवंशी, जैजेपुर जनरल सीट पर केशव प्रसाद चंद्रा, पामगढ़ एससी सीट पर इंदु बंजारे, अकलतरा जनरल सीट पर डॉ. विनोद शर्मा, बिलाईगढ़ एससी सीट पर श्याम टंडन, बेलतरा जनरल सीट पर रामकुमार सूर्यवंशी और सामरी एसटी सीट पर आनंद तिग्गा का नाम है।

बहुजन समाज पार्टी और छत्तीसगढ़
राज्य में 13 प्रतिशत अनुसूचित जाति जनसंख्या है और 10 विधानसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है। पिछले चुनाव में बसपा जोगी कांग्रेस से गठबंधन कर चुकी है। इस बार भी इसी तरह की चर्चाएं हैं। छत्तीसगढ़ के पहले पहले विधानसभा चुनाव में 1, दूसरे में 2, तीसरे में 2, चौथे विधानसभा चुनाव में 1 और पांचवें विधानसभा चुनाव में फिर 2 विधायक बसपा के जीते हैं। अपनी पारंपरिक सीटों पर बसपा कांग्रेस और भाजपा को मात देने में कामयाब रहती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    POLITICS; प्रीमियम पेट्रोल,औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार -कांग्रेस

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.5 रू. और औद्योगिक डीजल के दाम 22 रू. जनता पर अत्याचार है। औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां