सर्जरी से पूर्व इंफेक्शन से बचाव के लिए निर्धारित मानकों का पालन करें

0 एम्स में अस्पताल प्रशासन के तत्वावधान में एक दिवसीय सीएमई

रायपुर , चिकित्सा संस्थानों में स्टरलाइजेशन और सफाई के मानक नियमों पर प्रशिक्षण और जानकारी देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक दिवसीय सीएमई का आयोजन किया गया। इसमें सर्जरी से पूर्व स्टरलाइजेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के उद्देश्यों और इससे इंफेक्शन से होने वाले बचाव के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

एम्स के अस्पताल प्रशासन की ओर से आयोजित ‘टेक्निकल ट्रेनिंग ऑन मॉनीटरिंग ऑफ क्लिनिंग एंड स्टरलाइजेशन प्रोसेस इन हैल्थ केयर फेसेलिटिज’ विषयक सीएमई में प्रमुख रूप से स्टरलाइजेशन के विधिक पहलुओं और इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता शैलेष मेहता, निदेशक, मेडोवेशन इंक, बंगलुरू ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व स्टरलाइजेशन का अत्याधिक महत्व होता है। इसकी निर्धारित प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को पूरा करने के बाद डाक्यूमेंटेशन, आक्टोक्लेविंग, सीएसएसडी वेलीडेशन, आईएसओ दिशा-निर्देशों का पालन और एंटी सेप्टिक का उपयोग भी जरूरी होता है। उन्होंने ओटी और माइनर ओटी में इसकी आवश्यकता, क्रास इंफेक्शन की जांच, माइक्रोबियल कल्चर का सेंसिटिविटी टेस्ट और स्टरलाइजेशन की चुनौतियों के बारे में भी विस्तार से बताया।

अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने सर्जरी से पूर्व स्टरलाइजेशन की प्रक्रिया को अति आवश्यक बताया जिससे इंफेक्शन से बचाव किया जा सके। इस अवसर पर उप-निदेशक (प्रशासन) अंशुमान गुप्ता भी उपस्थित थे। सीएमई के आयोजन में उप-नर्सिंग अधीक्षक प्रियंका ताकसेंडे, जेक्का प्रदीप, ईवा और रचना सोनी का भी योगदान रहा।

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां