हिंसक जख्मी बाघिन के घाव तेजी से भर रहे; फिर से जंगल में छोडने की तैयारी

रायपुर, सरगुजा ओड़गी के जंगल में सोमवार को दो ग्रामीणों को मारने वाली बाघिन के शरीर में 7-8 जख्म हैं। ग्रामीणों ने अपना बचाव करने के लिए उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। बाघिन के शरीर पर कुछ घाव इतने गहरे हैं कि 80 से ज्यादा टांके लगाने पड़े हैं। उसे जंगल सफारी के ऐसे रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है, जहां ज्यादा लोगों का मूवमेंट नहीं रहता। वन विभाग के कर्मी केवल वहां जा रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे उसकी निगरानी की जा रही है। बाघिन अभी ज्यादा चल-फिर नहीं रही है। उसके शरीर में जहां जहां गहरा घाव था, वहां टांके लगाए गए हैं। बाघिन के घाव भरने के बाद दोबारा टांके खाेलने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे टांके लगाए जा रहे हैं जो वहीं नष्ट हो जाएंगे। विभाग के जानकारों के अनुसार बाघिन अभी ज्यादातर समय एक ही जगह बैठी रहती है।भोजन देने वाले स्टाफ के अलावा केवल डाक्टर ही उसके बाड़े के आस-पास जा रहे हैं। दो दिनों से वह भरपूर भोजन कर रही है। उसे पानी पीते भी देखा गया है। उसकी एक्टिविटी देखकर ही अफसरों का कहना है कि उसकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

वन विभाग बाघिन को दोबारा खुले जंगल में छोड़ने की प्लानिंग के तहत ही उसका उपचार करवा रहा है। एक माह के भीतर अगर वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गई तो वन विभाग की कमेटी के सामने उसकी पूरी रिपोर्ट पेश की जाएगी। कमेटी परीक्षण के बाद उसे दोबारा जंगल में छोड़ने का फैसला लेगी।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र