अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 1.21 लाख डॉलर का जुर्माना; नहीं चलेगा क्रिमिनल केस

वाशिंगटन , अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को मैनहट्टन कोर्ट में पेश हुए। सरेंडर के बाद पुलिस ने उनको अरेस्ट कर फिंगर प्रिंट लिया, इसके बाद उनको कोर्ट के सामने पेश किया गया।  ट्रंप के खिलाफ 34 आरोप लगाए गए थे। कोर्ट ने उनपर 1.21 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि ट्रंप के खिलाफ क्रिमिनल केस नहीं चलेगा। यूएस में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति पर क्रिमिनल आरोप लगे। ट्रंप पर पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्ड को उनके संबंध छुपाने के एवज में 1.30 लाख डॉलर हशमनी देने का आरोप है। 

अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था किया चाकचौबंद, समर्थक सड़कों पर

डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी को देखते हुए अमेरिका में हलचल मचा हुआ है। ट्रंप टॉवर से लेकर मैनहट्टन कोर्ट तक 35 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। भारतीय समयानुसार मंगलवार रात 11.15 बजे उनको कोर्ट में पेश किया गया। यहां सरेंडर करने के बाद उनको फिंगर प्रिंट के लिए ले जाया गया। इसके बाद ट्रंप को कोर्ट में पेश किया गया। ट्रंप ने पूरी कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित होकर की जा रही कार्रवाई बताया है।

क्या है पोर्नस्टार केस?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर न्यूयॉर्क शहर में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 2016 के चुनाव अभियान के दौरान कथित तौर पर गुप्त रूप से पैसे देने के मामले में अभियोग चल रहा है। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पैसे देकर चुप कराने का मामला 2006 का है। उस समय ट्रंप राष्ट्रपति नहीं बने थे बल्कि रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि ट्रंप की डेनियल्स से मुलाकात एक गोल्फ टूर्नामेंट में हुई थी। लेकिन जब डोनाल्ड ट्रंप 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे तो उनके द्वारा डेनियल्स से रिश्ता छुपाने के लिए हशमनी दी गई। पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के वकील ने इस बात को स्वीकार किया था कि उसने ट्रम्प की तरफ से पोर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे। यह खुलासा सबसे पहले 2018 में एक अमेरिकी अखबार ने किया था। इसी आधार पर ट्रंप पर क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया गया।

स्टॉर्मी डेनियल्स कौन है? जिन्हें होटल में बुलाकर फंसे Trump

स्टॉर्मी डेनियल्स अमेरिका की एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली पोर्न स्टार हैं। स्टॉर्मी उस समय चर्चा में आई, जब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर उनसे यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। पोर्न स्टार ने इस बात का खुलासा अपनी किताब ‘फुल डिस्क्लोजर’ में किया। बता दें कि स्टॉर्मी चार शादियां कर चुकी हैं और उनकी एक बेटी भी है। पोर्न अभिनेत्री ने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के लिए स्ट्रिप क्लबों में काम भी किया। 

पोर्न स्टार ने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी 

स्टॉर्मी डेनियल्स 2009 में अमेरिकी सीनेट चुनाव और 2010 में लुइसियाना सीनेट सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। स्टॉर्मी ने अपनी किताब में कई सारे राज खोले हैं। उन्होंने लिखा कि माता-पिता के तलाक के बाद उनको केवल मां ने पाला। स्टॉर्मी ने बताया कि 9 साल की उम्र में उनका यौन शोषण भी किया गया। 

ट्रंप पर लगे ये आरोप

दरअसल, ट्रंप पर अमेरिकी पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने यौन संबंध बनाए थे और उन्हें चुप रहने के पैसे दिए गए। स्टॉर्मी ने आरोप लगाया कि 2006 में नेवादा में उनकी मुलाकात पहली बार डोनाल्ड ट्रंप से हुई थी और इस दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें रात में रूम पर खाने के लिए बुलाया। पोर्न स्टार ने आगे बताया कि जब वे वहां गईं तो ट्रंप ने उनके साथ संबंध बनाए और टीवी शो भी दिलाने की बात कही।

स्टॉर्मी को दिए थे पैसे

स्टॉर्मी ने अपने आरोपों से भरी ये कहानी एक अमेरिकी मैगजीन को बेच दी थी। हालांकि, दबाव के चलते मैगजीन इस कहानी को छाप नहीं सकी। इसके बाद 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप की चुनावी टीम को जब इसका पता लगा तो चुनाव में इस बात को पहुंचने से रोकने और ट्रंप की साख बचाने के लिए स्टॉर्मी को 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया गया।

ट्रंप ने इस राशि को देने के लिए अवैध तरीका अपनाया था, जिसके चलते वे फंस गए। ट्रंप ने अपनी कंपनी के रिकॉर्ड में इस भुगतान को किसी वकील को देने की बात दिखाई थी। इसके बाद मैनहट्टन ग्रैंड ज्यूरी के पास जब ये केस पहुंचा तो जांच में पता चला कि ट्रंप ने ये चीजें छुपाने के लिए रिकॉर्डों में हेराफेरी की, जिसके चलते उन्हें आरोपी बनाया गया।

  • Related Posts

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    IRAN WAR; ईरान-इजरायल युद्ध के बाद भारत अलर्ट, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

    नईदिल्ली, एजेंसी, पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलों की बौछार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’