EXAM;छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से, 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा

रायपुर, छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है. 12वीं बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का है. सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है. परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी शामिल होंगे. वही 3 मार्च से शुरू होने वाली दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश से कुल 3,28,450 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं. बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दी गई है. गोपनील सामग्री को सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थाने में रखा गया है.

12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 2397 केंद्र: 

बोर्ड की परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 2397 केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा केंद्र अध्यक्ष को दिशा निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्र के अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केंद्र में विषय से संबंधित शिक्षकों को परीक्षक नहीं बनाया जाएगा. दसवीं की परीक्षा के दौरान विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक ड्यूटी पर लगाया जाता है तो केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वही उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों द्वारा गलत रोल नंबर या फिर गलत विषय लिखा जाता है तो उसका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा. साथ ही पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी.

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:

 जिला शिक्षा विभाग ने जिले में शांति पूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए ख़ास इंतजाम किए गए हैं. जिले में 12वीं के 10 हजार 442 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिले में 19 संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं.

सीएम ने शुभकामनाएं दी

सीएम विष्णुदेव साय ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी बच्चों को परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दी है. सीएम साय ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा- प्रिय विद्यार्थियों, दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. 

  • Related Posts

    SUSPEND; दो प्रधानपाठक एवं एक शिक्षक निलंबित

    अंबिकापुर , शासकीय दायित्वों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में सरगुजा के बलरामपुर जिले में एक प्रधानपाठक सहित दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक प्रधानपाठक…

    EXAM; अंश श्रीवास्तव पांचवी परीक्षा में विशेष योग्यता के साथ 92% अंकों से उत्तीर्ण

    रायपुर, केपीएस डूडा कमल विहार रायपुर के छात्र अंश बेटू श्रीवास्तव ने पांचवी की परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर विशेष योग्यता के साथ सफलता हासिल किया है। छात्र अंश…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां