MINING; खनिज विभाग की ढिलाई! करोड़ों के अवैध रेत भंडारण पर सिर्फ नोटिस, 20 में 12 के पास NOC नहीं

रायपुर.  छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में करोड़ों रुपए का अवैध रेत भंडारण व्यापारियों ने कर रखा है। इसमें खनिज विभाग की ओर से भंडारण करने के लिए 20 रेत व्यापारियों को अनुमति दी गई है। इनमें से 12 लोगों के पास पर्यावरण (जल-वायु सम्मति) की एनओसी ही नहीं है, उसके बावजूद इन्हें भंडारण करने के अनुमति मिल गई।

12 के पास एनओसी ही नहीं

इन्होंने करोडों रुपए का अवैध रेत भंडारण कर लिया है। अब मामले के सामने आते ही लंबे समय बाद इन व्यापारियों को विगाग की ओर से खानापूर्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खनिज विभाग ने जिन व्यापारियों को रेत भंडारण करने की अनुमति दी है, इनमें से दो की एनओसी समाप्त हो चुकी है। वहीं चार व्यापारियों ने एनओसी खनिज विभाग में जमा ही नहीं की है। इसके साथ ही खनिज विभाग के दस्तावेजों में 6 व्यापारियों की जानकारी रिक्त है। वहीं शेष 8 व्यापारियों ने पर्यावरण एनओसी (जल-वायु सम्मति) विभाग के पास जमा की है।

सभी को विभाग की ओर से नोटिस जारी

इस मामले के सामने आते ही विभाग पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिर बिना पर्यावरण एनओसी के विभाग ने 12 व्यापारियों को भंडारण करने कैसे अनुमति दे दी। वहीं इस मामले में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की बात की थी। इसके बाद खनिज विभाग ने अब तक नोटिस ही जारी किया है। अब तक किसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। खनिज अधिकारी रायपुर की प्राची अवस्थी ने कहा जिन लोगों ने बिना पर्यावरण एनओसी जमा किए अवैध रेत भंडारण किया है, उन सभी को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया है।

  • Related Posts

    RMC; राजस्व डिफॉल्टरों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में पहली बार होगी संपत्ति कुर्की, 10 मामलों से होगी शुरुवात

    रायपुर,  राजधानी रायपुर में नगर निगम ने राजस्व बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में पहली बार नगर निगम स्तर पर राजस्व मामलों में…

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी