मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे; जांजगीर-चांपा जिले में चल रही सभा की तैयारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में लगातार राष्ट्रीय नेताओं का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी दौरा होने वाला है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त को खड़गे का दौरा तय हो गया है।

भरोसे का सम्मेलन जांजगीर-चांपा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। यहां से कांग्रेस के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। इसके साथ ही मिनी माता की स्मृति पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। बैज के निमंत्रण को खड़गे ने स्वीकार कर 13 अगस्त को आने की सहमति दे दी है।

कार्यक्रम के सियासी मायने

छत्तीसगढ़ में इस समय SC वर्ग की आरक्षित 10 विधानसभा सीटों में से वर्तमान में 7 कांग्रेस के पास है, दो बीजेपी और एक बसपा के पास है। इनमें से एससी वर्ग की दो सीटें सरायपाली और सारंगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों ने 50-50 हजार के बड़े वोट के अंतराल से जीत दर्ज की थी।

प्रदेश में जांजगीर-चांपा जिले की ज्यादातर सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। यहां अविभाजित जांजगीर जिले की 6 में सिर्फ 2 सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। बाकी दो सीट पर बीजेपी और दो सीटों पर बसपा के विधायक हैं। माना जा रहा है की अनुसूचित जाति वर्ग का समर्थन हासिल करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे की बड़ी सभा आयोजित करने की तैयारी यहां चल रही है। एससी वर्ग को साधने की कोशिश बीजेपी भी कर रही है लेकिन बीजेपी की सभा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को यहां लाकर कांग्रेस ये साबित करना चाह रही है कि ये सीटें उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; क्रॉस-वोटिंग के लिए कांग्रेस ने उडीसा के तीन विधायकों को किया निलंबित …

    भुवनेश्वर, उडीसा कांग्रेस ने मंगलवार को हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. यह…

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां