TEACHER; 135 शिक्षकों का सम्मान,सांसद रूपकुमारी बोली-देश की दशा और दिशा तय करने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण

महासमुंद , जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा पिथौरा द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में विकासखंड के 135 शिक्षकों को अतिथियों ने शाल व मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया। आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रुपकुमारी चौधरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सम्पत अग्रवाल ने की।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि देश की दशा और दिशा तय करने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि एक डाक्टर इंजीनियर वैज्ञानिक या कोई भी पेशेवर अपने मुकाम तक पहुचते है तो उनके पीछे शिक्षक का ही हाथ होता है शिक्षक ना केवल समाज का मार्गदर्शक होता है बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माता भी होता है। स्वागत भाषण एस डी एम बजरंग वर्मा ने दिया एवं आभार प्रदर्शन विकास खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डड़सेना ने किया।

इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के तहसील अध्यक्ष उमेश दीक्षित, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डड़सेना, स्रोत समन्वयक नरेश पटेल, साक्षरता नोडल अधिकारी अरुण कुमार देवता, समन्वयक  संध के अध्यक्ष शिशुपाल प्रधान, समन्वयक खगेश्वर डडसेना, विक्रम सिंह वर्मा, रोहिणी देवांगन, राजाराम पटेल, अशोक पटेल, राजेन्द्र प्रसाद मार्कण्डेय, टेकराम निषाद, लोकनायक डड़सेना, बाला राम दीवान, अंजय कश्यप,  तुलाराम राणा, लखन लाल कुर्रे मुकेश पटेल, किशोर पटेल आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    AMBEDKAR; नवा रायपुर के अंबेडकर चौक में बाबा साहब की आदमकद कांस्य प्रतिमा का होगा अनावरण

    0 नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंतीरायपुर, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नवा…

    SEMINAR; अ‍धिवक्ता भगवानू नायक का मत- अंबेडकर ने संविधान के साथ ही करोड़ों लोगों की तकदीर लिख दी

    *मुखियार समाज ने मनाया अंबेडकर जयंती रायपुर, मखियार समाज एवं अम्बेडकर संघर्ष समिति द्वारा विगत दिनों वृंदावन हॉल में अम्बेडकर जयंती के पूर्व सामाजिक सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……