CONFERENCE; देहरादून में 13 दिसंबर से होगा 47 वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस

0 सशक्‍त विकास : मूल्‍यों के संरक्षण के साथ, जनसंपर्क का विजन 2047 के संदर्भ में’ पर होगा विमर्श

रायपुर, 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आगामी 13 से 15 दिसंबर 2025 तक देहरादून में किया जाएगा।

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक तथा रायपुर चैप्टर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली ने बताया कि इस बार देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय 47वीं ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस की थीम ’ सशक्‍त विकास : मूल्‍यों के संरक्षण के साथ – जनसंपर्क का विजन 2047 के संदर्भ में ’ होगी। कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें संस्कृति, जनसंपर्क, मीडिया स्किल डेवलपमेंट, जन संचार, एथिक्स, इमर्जिंग इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रेपुटेशन, आत्मनिर्भर भारत आदि मुद्दे शामिल होंगे।  कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए जनसंपर्क एवं संचार प्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, आईटी सीएसआर एंड मार्केटिंग एक्सपर्ट्स, अकादमी, एडवरटाइजिंग एक्सपर्ट्स, पत्रकार, स्वयं सहायता समूह, मास कम्युनिकेशन/पीआर स्टूडेंट, डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल्स आदि शामिल हो सकते हैं।

इस अवसर पर पीआरएसआई नेशनल अवार्ड विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें हाउस जर्नल (हिंदी), हाउस जनरल (इंग्लिश), न्यूजलेटर (इंग्लिश) न्यूज लेटर (हिंदी), ई-न्यूज लेटर, स्पेशल प्रेस्टीज पब्लिकेशन, कॉफी टेबल बुक, सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट, एनुअल रिपोर्ट, वेस्ट कम्युनिकेशन कंपैन (इंटरनल पब्लिक), वेस्ट कम्युनिकेशन कंपैन (एक्सटरनल पब्लिक), कॉर्पोरेट वेबसाइट, वेस्ट यूस ऑफ़ सोशल मीडिया इन ए कॉरपोरेट कैंपेन, पब्लिक रिलेशंस इन एक्शन (केस स्टडी) मोस्ट इंप्रेसिव इवेंट मैनेजमेंट तथा वेस्ट पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम, कॉर्पोरेट फिल्म (हिंदी), कॉरपोरेट फिल्म (इंग्लिश), सोशल मीडिया फार पीआर एंड ब्रांडिंग आदि श्रेणियों में नेशनल अवार्ड दिए जाएंगे।
इसके अलावा पब्लिक रिलेशन एजुकेशन के क्षेत्र में ‘मोस्ट वैल्यू ऐड पब्लिक रिलेशंस प्रोग्राम, आउटस्टैंडिंग पीआर मॉस कम्युनिकेशंस इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी,बेस्ट पब्लिक रिलेशंस /माउस कम्युनिकेशन जर्नल, वेस्ट पब्लिक रिलेशन/मास कम्युनिकेशन बुक, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के क्षेत्र में बेस्ट पीएसयू इंप्लीमेंटिंग सीएसआर, बेस्ट प्राइवेट सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन इंप्लीमेंटिंग सीएसआर, वेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट फॉर चाइल्ड केयर, बेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट फॉर वोमेन डेवलपमेंट, आत्मनिर्भर भारत के तहत वेस्ट ऑर्गेनाइजेशंस एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग आत्मनिर्भर भारत, वेस्ट इंडिविजुअल्स एफोर्ट्स फॉर स्किल डेवलपमेंट, वेस्ट पीआर प्रोग्राम फॉर प्रमोटिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी थ्रू स्टार्टअप के लिए अवार्ड दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया जनसम्पर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की एक राष्ट्रीय स्तर की 70 वर्ष पुरानी संस्था है। इस संस्था के पूरे देश में रायपुर, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुबनेश्वर, चंडीगढ़, चैन्‍नई, दिल्ली, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, सिंगरौली, शिमला, तिरुपति, वाराणसी, विशाखापत्तनम, जम्मू, अमरावती और वर्धा सहित 23 चैप्टर कार्यरत हैं।

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी