POLICE; कार स्टंटबाज रईसजादों पर रायपुर पुलिस का एक्शन,15 युवक गिरफ्तार, कई गाड़ियां जब्त

रायपुर,  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और कार से जानलेवा स्टंट करने वाले युवाओं पर रायपुर पुलिस का तगड़ा एक्शन हुआ है। 27 और 28 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक तेज रफ्तार से गाड़ियों को लापरवाही से चलाते और तेज आवाज़ में गाने बजाते नजर आए। चलती कार में ये युवक सनरूप और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखे। इस वीडियो को रायपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया और अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए आरोपी

रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि हमें इस तरह के स्टंट वाले वीडियो सोशल मीडिया से मिले. जिसके बाद हमने संज्ञान लिया और आईटीएमएस से सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच में सामने आया कि आरोपी युवक कटोरा तालाब से पंचशील नगर, तेलीबांधा होकर महासमुंद रोड हाईवे की ओर स्टंटबाजी कर रहे थे। पुलिस ने गाड़ियों के नंबर ट्रेस किए और आरोपियों की पहचान की।

कई युवकों पर कसा शिकंजा

जिन वाहनों से स्टंट किए गए थे वे सभी वाहन लग्जरी गाड़ियों में शुमार हैं। पुलिस ने गाड़ियों के नंबर से आरोपियों की पहचान की है. इन गाड़ियों के नंबर सीजी 04 एनडी 4931, सीजी 04 पीई 7703, सीजी 04 पीएल 1111, सीजी 04 क्यूजे 9876, सीजी 14 एमबी 5555 एवं सीजी 04 पीडी 7886 बताए गए है। इन गाड़ियों में वागेश गंधर्व, मोहित परिहार, हर्ष बिजौरिया, अभिषेक साहू, अभिनव देवांगन, रोशन गवली, राहुल गवली समेत कई युवक मौजूद थे, जो स्टंटबाजी करते हुए कैमरे में कैद हुए है।

    “गलत ड्राइविंग कर हादसे को दे रहे न्यौता”

     पुलिस ने आरोप लगाया कि सभी युवकों ने सार्वजनिक मार्ग पर उतावलेपन और खतरनाक तरीके से वाहन चलाए. स्टंट करते समय वे सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर दूसरों की जान को खतरे में डालते रहे. उनकी हरकतें यातायात नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने वाली थी।

    मामले में अपराध क्रमांक 470/2025 दर्ज किया गया है. आरोपियों पर धारा 281 बीएनएस, 184, 122/177, 179(1), 194(बी)(1) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अब तक 15 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की गई है। संबंधित वाहनों के चालकों का लाइसेंस रद्द करने के लिए आरटीओ कार्यालय को प्रतिवेदन भेज दिया गया है। 

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग