ACTION;कारखाने में सुरक्षा नियमों की अनदेखी,17 हाईड्रा,12 मिक्सचर मशीन,6 क्रेन के उपयोग पर रोक

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार, मेसर्स करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड में आज संयुक्त निरीक्षण किया गया। श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मनीष कुंजाम की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान विनिर्माण और निर्माणाधीन क्षेत्रों में उपयोग हो रही 17 हाईड्रा, 6 क्रेन, 4 जेसीबी, 12 मिक्सचर मशीन और ट्रकों में सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम अनुपस्थित पाए गए। इस कारण से इन सभी उपकरणों के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। साथ ही, गाड़ियों का फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने और सभी सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।  
इसके साथ ही ठेकेदार मेसर्स जया इंटरप्राइजेस का निरीक्षण विभिन्न श्रम अधिनियमों के अंतर्गत किया गया। निरीक्षण में कई कमियां पाई गईं, जिन पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार को 07 दिनों के भीतर इन कमियों का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित पक्षों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती