1अप्रैल से हॉलमार्क ज्वैलरी को लेकर बदल जाएगा नियम; ध्यान देना होगा इन बातों का

नईदिल्ली, 1 अप्रैल से हॉलमार्क वाले गहनों को लेकर नया नियम लागू हो जाएगा। इस नियम के तहत अब जो भी गोल्ड ज्वैलरी बेची जाएगी वह 6 डिजिट की हॉलमार्क वाली होगी। अबतक गोल्ड ज्वैलरी पर जो हॉलमार्क होता था वह 4 अंकों का होता था। सरकार ने ये फैसला ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है। बता दें कि इस बदलाव के बारे में सराफा व्यापारियों को 21 महीने पहले ही सूचना दे दी गई थी।

गहनों पर होगा HUID नंबर

सरकार के इस नए नियम के मुताबिक अब गहनों पर 6 अंकों HUID नंबर होगा। एचयूआईडी का मतलब है ‘हॉलमार्क यूनीक आईडेंटिफिकेशन नंबर’। इस नंबर के माध्यम से ग्राहक ज्वैलरी के मेकर से लेकर उसकी गुणवत्ता तक की सारी जानकारी को ट्रेस कर सकेंगे।

ग्राहकों को होगा ये फायदा

गहनों की गुणवत्ता से लेकर उसके मेकर की जानकारी के साथ-साथ ग्राहकों को और भी कई फायदे मिलेंगे। पहल तो यह कि बाजार में अबतक बिक रही दो तरह की हॉलमार्क ज्वैलरी बंद हो जाएगी और 6 डिजिट वाली ज्वैलरी मिलना शुरू हो जाएगी। दूसरा ये कि इससे ग्राहकों का सोने की गुणवत्ता पर विश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को भी इस नए नियम से काफी उम्मीदें हैं।

फिलहाल आ सकती हैं ये परिशानियां

इस निर्णय से पहले सरकार ने व्यापारियों को 21 महीने का समय दिया था। हालांकि, कई व्यापारियों को शुरुआती दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पुरानी ज्वैलरी के स्टॉक को 6 डिजिट के हॉलमार्क वाली ज्वैलरी बनाने में लंबा वक्त लग सकता है। हालांकि, ज्वेलर्स एसोसिएशन का कहना है कि हो सकता है कि कुछ महीनों तक इस प्रक्रिया को पूरी करने में परेशानी हो लेकिन आगे सब कुछ सही होगा।

छोटे सराफा व्यापारी डरें नहीं

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस नए नियम से छोटे सराफा व्यापारियों को डरने की आवश्यकता नहीं है। इस नियम के लागू होने से सभी ज्वैलर्स को हॉलमार्क HUID वाले गहने बेचने होंगे। ऐसे में ग्राहकों का भरोसा दुकानदारों पर और बढ़ेगा। सीमित दायरे में काम कर रहे छोटे व्यापारियों की भी इससे सेल बढ़ेगी। अभी तक छोटे व्यापारी मुंह से सोने की गुणवत्ता की बात करते थे पर ग्राहकों को पूरा विश्वास होगा कि वो जो सोना खरीद रहे हैं वो एकदम खरा है।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी