2 बंदूक समेत भालू के पंजे, अजगर की खाल के साथ शिकारी गिरफ्तार; 35 से ज्यादा शिकारी जेल में

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा से लगे कुछ गांव में शिकारी प्रवृति के लोग जंगली-जानवरों का खूब शिकार कर रहे है। बाघ के अलावा तेंदुआ, सांभर, कोटरी, हिरण, लकड़बग्घा, नील गाय, दुर्लभ इंद्रधनुषी गिलहरी, साही, भालू जैसे वन्य प्राणियों की शिकार के 10 से अधिक केस सामने आया है। इन सभी मामले में सीतानदी-उदंती अभयारण्य के एंटी पोचिंग टीम ने 35 से अधिक शिकारियों को जेल भेजा है। गुरुवार को नवरंगपुर के एक शिकारी से भरमार बंदूक, हथियार व फंदे जब्त हुए है। कुछ अन्य शिकारी फरार है। जिसकी टीम तलाशी कर रही है।

वन विभाग के मुताबिक गुरूवार सुबह सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के उप निर्देशक वरुण जैन को जानकारी मिली की नवरंगपुर में कुछ लोग वन्य प्राणियों की खूब शिकार कर रहे है। देर-शाम को धमतरी और गरियाबंद के वन विभाग की टीम के साथ मिलकर ओडिशा वन विभाग की मदद से नवरंगपुर में दबिश दी गई, तो गयाबंद निवासी डमरु मांझी के घर से भालू के पंजे-नाखून, कछुआ व अजगर का खाल, तीर-धनुष, फंदा सहित वन्यप्राणी के शिकार करने के अन्य सामान जब्त किया गया। आरोपी डमरु मांझी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  नगरी ब्लाॅक के सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के अलावा दुगली, घठुला, बिरगुड़ी, केरेगांव, साल्हेभाट, अरसीकन्हार, फरसगांव क्षेत्र में शिकारी अधिक सक्रिय हैं। सबसे ज्यादा तेंदुआ, हिरण, चीतल, बारहसिंघा जैसे जानवरों का शिकार कर रहे है। ऐसे में इनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। शिकारी करंट लगाकर, पानी में जहर मिलाकर और पोटास बम के जरिए वन्य प्राणियों को मार रहे है। लगातार वन्य प्राणियों की शिकार का मामला सामने आने से वन विभाग के अफसरों की चिंता भी बढ़ गई है। शिकारियों के कारण इनकी सुरक्षा पर भी कई सवाल उठ रहे है।

  • Related Posts

    MURDER; मजदूरी न बढ़ाने पर चाकू से किया 50 वार, बेरहमी से की व्यवसायी की हत्या फिर नकदी लूटकर हुए फरार

    धमतरी, छत्तीसागढ के धमतरी जिले में हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां पर मजदूरी नहीं बढ़ाने, दुर्व्यवहार करने और गाली-गलौज से…

    CBI; नौगई हत्याकांड की सीबीआई जांच को मिली हरी झंडी, शासन से अधिसूचना जारी,3 लोंगों को जलाकर मारा था

    अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में 16 जून की रात भाजपा नेता समेत 3 लोगों की कार में जलाकर तथा फरसे से वार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’