Games

IPL 2023; चेन्नई फिर बना किंग, एमएस धोनी की कप्तानी में 5वीं बार जीता खिताब

नईदिल्ली, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। सीएसके को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने 5वीं गेंद पर छक्का और आखिरी बॉल पर चौका जमाकर टीम को आईपीएल चैंपियन बना दिया। इसी के साथ एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। धोनी और शर्मा ने 5-5 आईपीएल खिताब जीते हैं।

इस मैच में गुजरात ने 215 रन का लक्ष्य दिया था। बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत इस टागरेट को 15 ओवर में घटाकर 171 रन कर दिया गया। जवाब में सीएसके ने 5 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई के लिए डेवोन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। शिवम दुबे ने 32 और अजिंक्य रहाणे ने 27 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिए।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। शुभमन को सातवें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर एमएस धोनी ने स्टंप आउट किया। वह 20 गेंदों में 39 रन बनाकर सफल रहे। इसके बाद रिद्धिमान और साई सुदर्शन ने टीम को संभाला। साहा को दीपक चाहर ने धोनी के हाथों कैच कराया। रिद्धिमान साहा 39 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद सुदर्शन और हार्दिक पांड्या के बीच साझेदारी हुआ। सुदर्शन ने 47 गेंद में 96 रन बनाए। आईपीएल 2023 में उनका यह तीसरा अर्धशतक है। उन्हें मथीशा पथिराना ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। रितुराज ने पारी की आखिरी गेंद पर राशिद खान का कैच लपका। वह खाता भी खोल नहीं सके। हार्दिक ने 12 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 21* रन बनाए। चेन्नई की ओर से पथिराना ने 2 विकेट लिए। वहीं, चाहर और जडेजा को एक-एक सफलता मिली। तुषाद देशपांडे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 56 रन लुटाए।

एमएस धोनी-रायडू आउट

13वां ओवर काफी रोमांचक रहा। इस ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर अंबति रायडू ने 16 रन बनाए। मोहित शर्मा ने चौथी बॉल पर उन्हें कॉट एंड बोल्ड कर दिया। फिर अगली गेंद पर एमएस धोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। धोनी का कैच डेविड मिलर ने लिया।

चेन्नई को तीसरा झटका, रहाणे हुए आउट

10 ओवर के बाद चेन्नई ने दो विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर विजय शंकर के हाथों लपके गए। 12 ओवर के बाद स्कोर 133-3

चेन्नई को लगा दूसरा झटका

नूर अहमद ने चेन्नई को दूसरा झटका दिया। डेवोन कॉनवे 25 गेंद पर 47 रन पर आउट हुए। कॉनवे ने 4 चौके और दो छक्के लगाएं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 112/2

गायकवाड़ 26 रन पर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिर चुका है। गायकवाड़ 26 रन के स्कोर पर चलते बने। रुतुराज को नूर अहमद ने राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया।

कॉनवे-रुतुराज की शानदार शुरुआत

बारिश के बाद दोबारा मैच शुरू हुआ। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 72/0

बारिश के बाद खेल शुरू

बारिश के बाद खेल शुरू हो गया था। शमी ने पहला ओवर किया। एक ओवर के बाद चेन्नई के बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। सीएसके को अब 84 गेंदों पर 161 रन चाहिए।

डीएलस नियम के बाद 171 रनों का लक्ष्य

फाइनल मैच 12.10 मिनट पर शुरू होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए डीएलस नियम के तहत 171 रनों का लक्ष्य दिया गया है। टीम के पास 10 विकेट बाकी है। रितुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। गुजरात के हर गेंदबाज को तीन-तीन ओवर फेंकने होंगे। पावरप्ले चार ओवर का होगा।

बारिश थमी जल्द शुरू होगा मैच

बारिश रुक गई है। जल्द मैच शुरू हो सकता है। कवर हटा दिए गए है। हालांकि कुछ जगहों पर पानी जमा हो गया है। इसे सुखाया जा रहा है। रात 10.45 बजे अंपायर निरीक्षण करेंगे।

बारिश से रुका मैच

रनों का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी बारिश से बाधित हुई है और खेल रुका हुआ है। रितुराज ने पहले ओवर में शमी की गेंद पर चौका लगाया। सीएसके 4-0

साई सुदर्शन शतक से चूके

साई सुदर्शन 96 रन बनाकर शतक से चूक गए। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 215 रनों का लक्ष्य रखा है।

गुजरात को दूसरा झटका, साहा आउट

रिद्धिमान साहा 39 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर की गेंद पर धोनी ने कैच लपका।

गुजरात को लगा पहला झटका, शुभमन आउट

गुजरात टाइटंस को पहला झटका 7वें ओवर में लगा। शुभमन गिल एमएस धोनी की स्टंपिंग के आगे कुछ नहीं कर सके। रवींद्र जडेजा की गेंद पर गिल हिट लगाने के लिए निकले और धोनी ने स्टंपिंग कर दी। शुभमन गिल 20 गेंद में 39 रन बनाने में सफल रहे।

चेन्नई से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। धोनी ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button