राजनीति

NYAY YATRA;छत्‍तीसगढ़ में इस दिन पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, इन जिलों से होकर 180 किमी की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी

 रायपुर , राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सरगुजा लोकसभा क्ष्रेत्र में 180 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सरगुजा संभाग के तीन जिले सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर से होकर गुजरेगी। संभवत: 12 फरवरी को यह यात्रा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के तहत बिलासपुर मार्ग पर तारा पहुंचेगी।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। यहां से जांजगीर-चांपा व कोरबा लोकसभा क्षेत्र के बाद सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के तारा में पहुंचेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी चार रात छत्तीसगढ़ में बिताएंगे। इनमें दो रात सरगुजा में रहेंगे। यहां से यह यात्रा शाम को अंबिकापुर- रामानुजगंज मार्ग रवाना होगी।दूसरे दिन यह यात्रा बलरामपुर, रामानुजगंज होते हुए लगभग 180 किलोमीटर तय करते हुए झारखंड के गढ़वा जिले में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरगुजा आगमन होने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button