2nd Test; भारत ने इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ की निकाली हेकड़ी, इन 5 कारणों के चलते जीता दूसरा टेस्ट

विशाखापटनम, भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 106 रन से करारी शिकस्त दी। विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक से भरपूर रहा, जहां टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बेमिसाल रही और अंत में भारत ने ये मैच अपने नाम कर ही लिया।

वाइजैग टेस्ट में मिली जीत के बाद भारत ने सीरीज पर 1-1 की बराबरी कर ली। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के धुरंधर भारतीय गेंदबाजों के आगे क्रीज पर नहीं टिक पाए और इंग्लैंड के बैजबॉल की हवा निकल गई। ऐसे में किन पांच कारणों की वजह से भारत ने इंग्लैंड को करारी हार दी, आइए जानते हैं।

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक

लिस्ट में पहले नंबर पर है यशस्वी जायसवाल का नाम, जिन्होंने दूसरे टेस्ट में पहली पारी में शानदार शुरुआत करते हुए भारत को एक मजबूती दिलाई। यशस्वी ने पहली पारी में दोहरा शतक जमाया। उन्होंने 290 गेंदों पर 209 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

शुभमन गिल की फॉर्म में वापसी

लिस्ट में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम हैं, जिन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भले ही कुछ खास परफॉर्म नहीं किया, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए तूफानी शतक जमाया। गिल ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए। उनकी पारी ने भारत की पारी को संभाला।

रोहित की शानदार कैप्टेंसी

कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में भले ही बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हो, लेकिन उन्होंने शानदार कैप्टेंसी कर भारत को इस टेस्ट में जीत दिलाई। रोहित ने फील्डिंग में कमाल दिखाया और इंग्लैंड टीम को एक भी मौका नहीं देने दिया। वाइजैग टेस्ट में रोहित ने शानदार कप्तानी से इंग्लैंड को हार दी।

अय्यर का स्टीक थ्रो

इंग्लैंड की दूसरी पारी में जीत की जिम्मेदारी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के हाथों में थी। वह एक रन चुराने के लिए तेजी से भागे और दूसरी ओर से श्रेयस अय्यर ने अपने रॉकेट थ्रो से सीधे गिल्लियां बिखेर दी और स्टोक्स को अपना शिकार बनाया। स्टोक्स को रन आउट करने के बाद अय्यर ने जिस तरह से जश्न मनाया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। अय्यर की स्टीक थ्रो का भारत की इस जीत में अहम योगदान रहा।

बुमराह-अश्विन का कमाल

भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 9 विकेट हासल किए। वहीं, आर अश्विन के खाते में 3 विकेट आए। इन दोनों के आगे इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज भी फेल रहे और भारत को इन दोनों ने अपने शानदार परफॉर्मेंस के दम पर जीत दिलाई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर