CRIME; युवती ने प्रेमी संग मिलकर की मंगेतर की किडनैपिंग,महाराष्ट्र से 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर का अपहरण कराने की साजिश रच डाली। हालांकि मंगेतर मौका मिलते ही अपहरणकर्ताओं की गिरफ्त से भाग निकला। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती सहित तीन आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 18 अप्रैल की रात की है, जब टोकेश साहू अपने दोस्त भूपेंद्र यादव के साथ भिलाई से जामुल की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही दोनों बोगदा पुलिया के पास पहुंचे, तभी एक कार में सवार 3-4 युवक उनकी बाइक के पास आकर रुके। इन युवकों ने टोकेश साहू के साथ गाली-गलौज कर हाथ, मुक्के और डंडों से मारपीट की और जबरन उसे कार में बैठाकर बेमेतरा की ओर रवाना हो गए। हालांकि, बेमेतरा पहुंचने पर टोकेश किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला।

घटना के बाद भूपेंद्र यादव की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अपहरण में इस्तेमाल हुई कार की पहचान की गई और मुख्य आरोपी दुर्गेश साहू को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हेमकुमारी साहू उर्फ हेमा से प्रेम करता है, जिसकी शादी टोकेश साहू से तय हुई थी। हेमा इस शादी से खुश नहीं थी और उसने अपने मंगेतर टोकेश का बायोडाटा और फोटो अपने प्रेमी दुर्गेश को भेज दिए।

इसके बाद दुर्गेश ने अपने सहयोगी अमित वर्मा उर्फ राजा और बंटी के साथ नागपुर से क्रेटा कार में जामुल पहुंचकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस साजिश में शामिल तीनों आरोपियों हेमकुमारी साहू, दुर्गेश साहू और अमित वर्मा उर्फ राजा को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। चौथा आरोपी बंटी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम संबंधों के कारण हुई साजिश का है, जिसमें युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर के अपहरण की योजना बनाई थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

­

  • Related Posts

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    SC; ‘पहले भगवान का हक फिर किसी और का…’, बांके बिहारी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

    नईदिल्ली, देशभर में इन द‍िनों मंद‍िरों में चढ़ाए जाने वाले चंदे को लेकर हर किसी की नजर आ है. कई मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं. इन्‍हीं में वृंदावन…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….