CRIME; स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,युवती समेत 3 आरोपी गिरफ्तार,सरगना फरार

रायपुर, राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। जहां पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक घर में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में पुरानी बस्ती थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने पाईंटर को नकदी देकर मौके पर भेजा। पाईंटर द्वारा सौदा तय होते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और एक कमरे से एक युवक और दो युवती को पकड़ा। कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश साहू (39 वर्ष), निवासी सड्डू रायपुर ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर देह व्यापार में संलिप्त था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि एक पीड़ित महिला को जबरन इस धंधे में शामिल किया गया था।

जांच के दौरान मुख्य सरगना कृषाणु दास (42 वर्ष) का नाम सामने आया, जो शंकर नगर निवासी है और रायपुर के समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में तीन स्पा सेंटर संचालित करता है। पुलिस के अनुसार, इन स्पा सेंटरों की आड़ में वह देह व्यापार का अवैध धंधा चलाता था। आकाश साहू और उसकी महिला मित्र इसमें सक्रिय रूप से सहयोग करते थे।आरोपियों के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट्स, संदिग्ध ट्रांजेक्शन और रैकेट से संबंधित जानकारी बरामद हुई है।

पुलिस ने चार मोबाइल फोन जब्त कर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व