BRIBE;एक लाख रुपए रिश्वत लेते DEO पकड़ाया, 3 लाख जब्त,इसी महीने रिटायर होने वाले थे

सूरजपुर,  भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज सूरजपुर में जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बता दें कि डीईओ इसी महीने रिटायर होने वाले हैं. इससे पहले एसीबी की टीम ने उन्हें रिश्वते लेते पकड़ा है.

प्रार्थी उज्जवल प्रताप सिंह रामरति पब्लिक स्कूल सूरजपुर का संचालक है. उसके और जिले के अन्य 04 विद्यालयों (छग पब्लिक स्कूल दतिमा, सरस्वती बाल मंदिर सोनपुर, प्रिया बाल मंदिर भटगांव एवं लक्ष्मी विद्या निकेतन नरोला) के संचालकों ने एन्टी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में डीईओ के खिलाफ शिकायत की थी. शिकायतकर्ताओं ने बताया था कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय विद्यालयों को मिलने वाले प्रतिपूर्ति की राशि में से 10 प्रतिशत के हिसाब से 2 लाख रुपए का रिश्वत जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपूर राम ललित पटेल मांग रहा है. रिश्वत नहीं देना चाहते थे बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहते थे.

शिकायत के सत्यापन के दौरान 1,82,000 रुपए में सहमति बनी. आज एसीबी ने ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से राम ललित पटेल को रिश्वती रकम की पहली किश्त 1 लाख रुपए रिश्वत लेते डीईओ को रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से 2 लाख रुपए अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई है, जो अन्य स्कूलों के रिश्वत राशि के रूप में उसके द्वारा पहले से लिया गया था. एसीबी आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई कर रही है. आरोपी के निवास स्थान की तलाशी जारी है.

  • Related Posts

    ACCIDENT; सड़क निर्माण स्थल पर विस्फोट, शिक्षिका समेत 7 लोगों की मौत, जांच के निर्देश

    अमरावती, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले में शनिवार को सड़क निर्माण स्थल के पास हुए भीषण विस्फोट में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत 7 लोगों की…

    CRIME; पामगढ़ में पार्षद और निजी क्लीनिक संचालक की मौत से मचा हड़कंप, शराब सेवन और पैसों के लेनदेन की चर्चा

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत पामगढ़ में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच