HC;बस किराये का विवाद: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सरकार को दिया दो हफ्ते का समय

0 अब मामले की अगली सुनवाई कोर्ट 17 मार्च को करेगा 0 किराए में हेराफेरी को लेकर हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में बसों के किराए को लेकर चल रही हेराफेरी के मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने किराया सूची चस्पा न करने और राउंड फिगर के नाम पर यात्रियों से अधिक वसूली को लेकर प्रदेश सरकार से पूर्व आदेश के अनुपालन पर सवाल उठाए।

सरकार ने किराए के पुनर्विचार के मसले पर दो हफ्ते का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर अगली सुनवाई की तारीख 17 मार्च 2025 तय की। प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर ने अदालत को जानकारी दी कि बस किराए के मुद्दे पर पुनर्विचार के लिए तैयार प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष लंबित है।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया जाना है। मगर, नगरीय निकाय चुनावों के कारण इस प्रक्रिया में देरी हो गई है। सरकार ने कोर्ट को यह भी सूचित किया कि जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

निगरानी और अनुपालन के निर्देश

इस सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने सरकार से स्पष्ट रूप से पूछा कि आदेशों का पालन क्यों नहीं हुआ। सरकार ने हलफनामा पेश कर कहा कि इस मसले पर कार्यवाही जारी है और जल्द ही आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। कोर्ट ने सरकार की दलीलें सुनने के बाद उसे दो हफ्ते का समय देते हुए कहा कि अगली सुनवाई तक स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

पहले भी हो चुकी है सुनवाई

इससे पहले हाई कोर्ट ने सिटी बसों के बंद होने और आम यात्रियों की परेशानियों को लेकर स्वत: संज्ञान लिया था। यह तथ्य सामने आया था कि राउंड फिगर के नाम पर यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूला जा रहा है। हाई कोर्ट ने तब निर्देश दिया था कि हर बस स्टैंड पर किराया सूची चस्पा की जाए, बसों में डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं.

सरकार ने मानी गलती

15 अक्टूबर 2024 को हुई सुनवाई में प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया था कि किराया पुनर्विचार के लिए विधि एवं विधायी विभाग को पत्र भेजा गया है। 8 नवंबर की सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि पत्र गलती से गलत विभाग को भेज दिया गया था। हाई कोर्ट ने सरकार को चार सप्ताह के भीतर इस पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

  • Related Posts

    FESTIVAL; देवशयनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में फिर लगेगा दर्शनार्थियों का मेला,समता काॅलोनीवासियों ने पुलिस कमिश्नर और निगम कमिश्नर से लगाई गुहार

    रायपुर, शुक्रवार 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से सारे देवी-देवता लगभग चार महीनों की अवधि के लिए विश्राम अवस्था में चले जाते हैं।…

    WILD LIFE; बाघ खाल तस्करी मामले में पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर जिले में सामने आए बहुचर्चित अंतर्राज्यीय बाघ खाल तस्करी मामले में वन विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। विभाग ने पासेवाड़ा रेंज के…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’