SC; ‘पहले भगवान का हक फिर किसी और का…’, बांके बिहारी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

नईदिल्ली, देशभर में इन द‍िनों मंद‍िरों में चढ़ाए जाने वाले चंदे को लेकर हर किसी की नजर आ है. कई मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं. इन्‍हीं में वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर भी शामिल है, जिसकों लेकर सुप्रीम कोर्ट कड़ी ट‍िप्‍पणी की है. कोर्ट ने कहा कि मंदिर में आने वाला हर दान सबसे पहले भगवान के खाते में जमा होना चाहिए. इसके बाद ही किसी सेवायत या अन्य व्यक्ति को नियमों के अनुसार उसका हिस्सा मिल सकता है.

कोर्ट ने कमेटी को इसके लिए एक उचित व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है. इसके तहत मंदिर में आने वाले दान की रकम का पूरा हिसाब रखा जाए. इसमें किसी तरह की गड़बड़ी या हेराफेरी की गुंजाइश न रहे.

सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के चढ़ावे की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए है. कोर्ट ने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा दिया जाने वाला पैसा सीधे मंदिर के तय दानपात्र में डाला जाए. इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से मंदिर के कोष में जमा किया जाए. यह मामला मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी और धन के गलत इस्तेमाल के आरोपों से जुड़ा है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि कोई भी व्यक्ति श्रद्धालु से मिला दान पहले अपने पास नहीं रख सकता है. सबसे पहले यह धन भगवान को समर्पित माना जाएगा. उसका पूरा हिसाब मंदिर के रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए.

खरीदारी पर भी कोर्ट की ट‍िप्‍पणी

कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर मंदिर के धन से कोई संपत्ति खरीदने का प्रस्ताव आता है, तो सौदा पूरा होने से पहले इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी जाएगी. यानी मंदिर के पैसे से संपत्ति खरीदने का फैसला अदालत की जानकारी और अनुमति के बिना आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा. इन निर्देशों का उद्देश्य मंदिर के दान और चढ़ावे के प्रबंधन में पारदर्शिता लाना और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकना है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा