4 महीने में हनी सिंह ने बदलीं दो गर्लफ्रेंड! मॉडल के बाद अब इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को कर रहे डेट?

मुंबई, रैपर हनी सिंह इन दिनों एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को डेट कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि उनके एक वायरल वीडियो को देखने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। इस वीडियो में दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा जा सकता है। वीडियो एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है, “न्यू कपल इन द टाउन।” हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन अगर यह सच है तो नुसरत चार महीने के अंदर हनी सिंह की दूसरी गर्लफ्रेंड होंगी। इससे पहले उनका नाम मॉडल टीना थडानी से जुड़ रहा था।

इंटरनेट यूजर्स के रिएक्शन

वायरल वीडियो को देखने बाद इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा है, “हनी की स्वीटी की टीटू।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “ये यो यो और नुसरत हैं। पहली बार में मुझे लगा कि वे कोई WWE कपल हैं।” एक यूजर का कमेंट है, “बॉलीवुड कपल के लिए मेरे बिंगो कार्ड में जो नहीं था, लेकिन ठीक है।” एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में पूछा है, “कल तक हनी सिंह टीना थडानी को डेट नहीं कर रहे थे।” एक यूजर ने लिखा है, “अब घोड़ों के साथ गधे भी दौड़ेंगे।” एक यूजर ने पूछा है, “ऐसी भी क्या मजबूरी थी नुसरत जी।”

पहले मॉडल से जुड़ा था नाम

कुछ दिनों पहले तक हनी सिंह का नाम मॉडल टीना थडानी के साथ जुड़ रहा था। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में हनी सिंह और टीना थडानी को दिल्ली के एक इवेंट में हाथों में हाथ डाले देखा गया था। इसके बाद से मीडिया में दोनों के अफेयर की ख़बरें आनी शुरू हो गई थीं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

पत्नी से हो चुका तलाक

हनी सिंह का करीब 7 महीने पहले अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हुआ है। दोनों की शादी 2011 में हुई थी, जो लगभग 11 साल तक चली। शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने दावा किया था कि हनी सिंह ने उन्हें धोखा दिया और उनके साथ शारीरिक हिंसा की। उन्होंने हनी सिंह के पिता को भी आरोपों के घेरे में लिया था। उनके मुताबिक़, सिंगर के पिता उन्हें हैरेस कर रहे थे। शालिनी ने एलिमनी के रूप में हनी सिंह से 20 करोड़ रुपए की मांग की थी। लेकिन सितम्बर 2022 में उनका तलाक एक करोड़ रुपए की एलिमनी पर सेटल हो गया था।

  • Related Posts

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    एक पुस्तक और उस पर बनी फिल्म या धारावाहिक में बहुत फर्क होता है ये बात तीसरी कसम और  फणीश्वर नाथ रेणु के द्वारा लिखी मारे गैर गुलफाम और गो दान…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र