ACCIDENT; कुसुम प्लांट हादसे की जांच पुलिस भी करेगी, 6 सदस्यीय टीम का गठन

बिलासपुर, मुंगेली जिले के सरगांव के रामबोड़ स्थित कुसुम स्टील प्लांट हादसे के मामले की जांच में तेजी लाने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है. एसपी भोजराम पटेल ने मामले की विस्तृत जांच के लिए  6 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. जांच टीम का पर्यवेक्षण डीएसपी नवनीत पाटिल करेंगे. वहीं टीआई संतोष शर्मा को जांच टीम का प्रभारी बनाया गया है. 

टीम को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है.टीम को अन्य सभी कार्यों से मुक्त रखा गया है. हादसे की सभी पहलुओं से विस्तृत और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी. इंजीनियर समेत 4 मजदूरों की मौत हुई थी

बता दें कि कुसुम स्मेल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में 4 मजदूर साइलो टैंक की चपेट में आने से नीचे दब गए. मौके पर एक मजदूर मनोज कुमार धृतलहरे का रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. वहीं भारी साइलो को हटाने के बाद मलबे के नीचे दबे तीन लोगों के शव बरामद किया गया. शवों की पहचान इंजीनियर बिलासपुर के सरकंडा निवासी जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू के अलावा दो मजदूर – जांजगीर-चांपा जिला के तागा निवासी अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप और बलौदाबाजार जिले के अकोली निवासी प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव के रूप में हुई थी.

  • Related Posts

    ORIUM; सरगुजा में त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी गांव में भी 2 एकड़ में अफीम की खेती, कलेक्टर-एसपी मौके पर

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ केसरगुजा के बलरामपुर जिले में त्रिपुरी घोसराडांड़ के बाद करौंधा थाना क्षेत्र के तुर्रीपानी गांव में भी अफीम की खेती मिली है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को…

    ACCIDENT;अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    नारायणपुर,  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां