6 दुकानें सील, 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित,74 विक्रेताओं को नोटिस; खाद-बीज दुकानों की जांच 

रायपुर, छत्तीसगढ़ में किसानों को मानक स्तर के रासायनिक उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर शासन-प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। पूरे राज्य में खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेता प्रतिष्ठानों की जांच पड़ताल का अभियान तेजी से जारी है। जिलों में कृषि विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम अपने-अपने इलाके में खाद-बीज विक्रेता प्रतिष्ठानों एवं कृषि सेवा केन्द्रों में औचक रूप से दबिश देकर वहां बेची जा रही खाद एवं बीज के सैम्पल लेने के साथ ही स्टाक पंजी, बिल बुक सहित अन्य दस्तावेज की जांच पड़ताल कर रही है।

बीते दो दिनों में राज्य में खाद-बीज और कीटनाशक औषधि विक्रेता प्रतिष्ठानों की औचक जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर तीन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। 14 के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं और 74 विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस मामले में सबसे ज्यादा कार्रवाई गरियाबंद जिले में हुई है। गरियाबंद जिले में 62 कृषि सेवा केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस, तीन प्रतिष्ठानों में खाद-बीज विक्रय को प्रतिबंधित किए जाने के साथ ही 13 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

इसी तरह सक्ती जिले में अमानक खाद का मामला पकड़ में आने पर कृषि सेवा केन्द्र सक्ती, किसान बीज भण्डार सक्ती तथा ज्ञानीराम चंदगीराम सक्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बिलासपुर जिले के कोटा में मेसर्स रमेश कृषि सेवा केन्द्र में जांच पड़ताल के दौरान बिना लाइसेंस कीटनाशक की बिक्री एवं अन्य गंभीर अनियमितता का मामला पकड़ में आने पर इस प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पचेड़ा में यदु ट्रेडर्स तथा ग्राम हसदा में चन्द्राकर कृषि केन्द्र में गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने पर वहां भंडारित उर्वरक को जब्त करने के साथ ही दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।

बेमेतरा जिले के खण्डसरा स्थित बाबा कृषि केन्द्र में बिना लाइसेंस खाद एवं कीटनाशक बेचे जाने के मामले में इस प्रतिष्ठान को सील किया गया है। कसडोल में रूबी कृषि सेवा केन्द्र तथा सिमगा ब्लॉक के ग्राम कामता में योगेश कृषि सेवा केन्द्र में जांच पड़ताल के दौरान गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने पर दोनों फर्मों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ठेलकाडीह में बनुठिया कृषि केन्द्र, किसान कृषि केन्द्र, लक्ष्य कृषि केन्द्र, भूमि कृषि केन्द्र तथा साहू कृषि केन्द्र को अनियमितता के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रायपुर के आरंग ब्लॉक के चंदखुरी स्थित वर्मा कृषि केन्द्र के लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। तिल्दा स्थित केशरवानी कृषि सेवा केन्द्र में बिना वैध लाइसेंस के खाद विक्रय की मामला पकड़ में आने पर इस दुकान को सील कर दिया गया है। धरसींवा ब्लॉक के सिलयारी स्थित वर्मा कृषि केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ कृषि सेवा केन्द्र में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMER; पीएम किसान उत्सव आज, छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़

    0 प्रदेश के 2.92 लाख वन पट्टाधारी और 37,400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को मिल रहा योजना का लाभ 0 पीएम नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी से देश के 9.32 करोड़ किसानों…

    GOVT; अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री साय सख्त-सभी कलेक्टरों को सर्वे कर 15 दिन में प्रमाण पत्र सहित रिपोर्ट देने के निर्देश

    रायपुर, प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती का मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां