RMC; 67 एकड़ में फैले इंदिरा स्मृति वन को बड़े उद्यान के रूप में विकसित करें,सचिव डॉ. राजू ने लिया जायजा

० मरीन ड्राइव में ओपन थियेटर बनाने कार्य योजना तैयार करने के निर्देश

रायपुर, मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसव राजू एस एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कल तेलीबांधा तालाब, कटोरा तालाब और दलदल सिवनी स्थित इंदिरा स्मृति वन का निरीक्षण किया। डॉ. राजू ने कहा कि करीब 67 एकड़ में फैले इंदिरा स्मृति वन को पूर्ण रूप से बड़े उद्यान के रूप में विकसित करें, जहां चारो तरफ हरियाली दिखाई दे जो भी व्यवसायिक संरचना का निर्माण किया जाए उसे परिसर के बाहर ही किया जाए, ताकि यहां पर लोग निशि्ंचत होकर वॉक कर सके।

डॉ. राजू ने कहा कि तेलीबांधा तालाब में साफ-सफाई रखी जाए। पाथवे में जो टूट-फूट हुए हैं उसे मरम्मत कराई जाए। इलेक्ट्रिक के जो खुले हुए बॉक्स को बंद करें। तालाब में इंटेक और वॉटर ड्रेनेज सिस्टम की समुचित व्यवस्था की जाए। यह शहर का हृदय स्थल है जहां बड़ी संख्या में सुबह-शाम वॉक के लिए नागरिक आते है। यहीं नहीं इसकी एक अलग पहचान है। इस अनुरूप में इसका सौंदर्यीकरण किया जाए और यह ध्यान रखें कि जो आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो।

डॉ. बसव राजू कहा कि समय-समय पर कार्यक्रम के आयोजन भी होते हैं उसे ध्यान में रखते ही ओपन थियेटर बनाने के लिए कार्य योजना बनाये। डॉ. बसव राजू ने तेलीबांधा तालाब के मेंटनेंस करने वाले संबंधित एजेंसी को साफ-सफाई, डक हाउस इत्यादि की मरम्मत करने के कड़े निर्देश दिया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि यह पाथवे मुख्य रूप से वॉक करने के लिए जाना जाता है। इस मार्ग में टॉयस, बस, कार इत्यादि को अन्यत्र संचालित किया जाए ताकि निश्चित होकर वॉक किया जा सके। साथ ही सुबह के समय योगा जैसे कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए।

नगरीय प्रशासन सचिव एवं कलेक्टर कटोरा तालाब के निरीक्षण पर पहुंचे और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के लिए किड्सजोन और ओपन जिम बनाने के लिए कहा और नगर निगम द्वारा निर्धारित एजेंसी को तालाब-पाथवे की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए और कहा कि यह तालाब के पानी में गंदगी ना फैलने पाए। इस अवसर पर एसडीएम नन्द लाल चौबे, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC;राजधानी 100 बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की तैयारी, शनिवार-रविवार को भी राजस्व वसूली

    0 मोर रायपुर एप से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा निरन्तर उपलब्ध रायपुर, रायपुर नगर निगम का राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम को सम्पतिकर अदा नहीं कर रहे 100 बड़े…

    TRANSFER;अफीम की अवैध खेती का असर ! वर्षों से एक ही जगह जमे 58 पटवारियों का तबादला

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ में अफीम की अवैध खेती का असर दिखने लगा है। दुर्ग जिले में एक कृषि अधिकारी को निलंबित कर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां