ACB RAID; स्वास्थ्य विभाग का लेखापाल 54 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…7 महीने में 6वीं कार्रवाई

बिलासपुर, राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुंगेली जिले में एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी. एसीबी ने बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि एसीबी ने पिछले 7 महीनों में मुंगेली जिले में 6वीं कार्रवाई की है. इससे पहले स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी ट्रैप कार्रवाई हो चुकी है. 

जानकारी के अनुसार, ग्राम फंदवानी (मुंगेली) निवासी ललित सोनवानी हाल ही में 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उन्होंने 5 जुलाई को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी ग्रेच्युटी एवं अन्य भुगतान के बदले बृजेश सोनवानी ने 61,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई. सत्यापन के दौरान आरोपी अकाउंटेंट पहले ही 7,000 रुपये ले चुका था.

इसके बाद ट्रैप (Red Handed Trap) की योजना बनाई गई और आज शेष राशि 54,000 रुपये लेने के लिए आरोपी को तखतपुर स्थित रियांश होटल के पास एक ढाबे पर बुलवाया गया. जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. एसीबी आरोपी से पूरी रिश्वत राशि जब्त कर ली है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

  • Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी