FARMING; सीएम के गृह जिले में नदी में मिर्ची से भरी बोरियां फेंकने मजबूर हुए किसान…7 रु. दाम, 5 रु. किलो में तोडाई

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में बीते 5 दिनों से हो रही भारी बारिश ने पठारी इलाके में मिर्च की फसल लेने वाले किसानों की कमर तोड़ दी है. एक तरफ बारिश की वजह से खेत में फसल गल रही है, तो दूसरी ओर मंडी में बड़ी मात्रा में आवक से बहुत से किसानों की मिर्ची नहीं बिक रही है. मंडी में बिक्री नहीं होने से परेशान किसानों के बोरी के बोरी मिर्ची को नदी में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

किसानों के नदी में मिर्ची की बोरियों को फेंकने के वायरल वीडियो की जब लल्लूराम डॉट कॉम ने पड़ताल की तो पता चला कि किसान मिर्ची पिकअप में लोड कर सरगुजा की मंडी गया था, पता चला कि मंडी में मिर्ची खरीदने को कोई तैयार नहीं है. ऐसे में मिर्ची को वापस घर ले जाने की बजाए पुल पर गाड़ी खड़ी कर नदी में फेंक दिया, और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है.

2050 एकड़ में मिर्च की फसल

दरअसल, जशपुर जिले के मनोरा और बगीचा विकासखंड में बड़ी संख्या में किसान मिर्ची का उत्पादन करते हैं. इस साल करीब 2050 एकड़ में मिर्च की फसल लगी हुई है. जशपुर जिले के बगीचा के किसान आशीष चाैधरी बताते हैं कि अभी मिर्ची की तोड़ाई शुरू ही हुई थी कि मौसम की मार पड़ गई. पहली तुड़ाई ही हुई है, लेकिन अभी से मिर्ची के दाम गिरे हुए हैं.

मिर्च ताेड़ने का लेबर चार्ज 5 रुपए किलाे

किसान बिरेन्द्र कुजूर ने बताया कि वह पण्ड्रापाठ में लगभग 10 एकड़ में मिर्च का फसल लगाए थे. मिर्च ताेड़ने का लेबर 5 रुपए किलाे लेते हैं, लेकिन मिर्ची ही जब मंडी में 6-7 रुपए में बिक रहा हो ताे ऐसे में किसान मिर्ची काे खेत में ही छाेड़ देना ज्यादा बेहतर है. दाम में कुछ बढ़ोतरी होने पर तुड़ाई के बारे में सोचेंगे.

मिर्ची प्रोसेसिंग यूनिट शुरु नहीं

किसानों का कहना है कि सन्ना के ग्राम लोरो में मिर्ची प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की गई है. लेकिन इसकी शुरुआत नहीं होने से किसानों को बाहरी मंडियों में फसल बेचने के लिए जाना पड़ता है. यही नहीं साथ ही मंडियों में तय कीमत पर निर्भर रहना पड़ता है. मिर्ची प्रोसेसिंग यूनिट शुरू हो जाता तो उनकी फसल का सही कीमत भी मिल जाता और दूसरी जगह बेचने की भी मजबूरी नहीं होती.

जानकारी ली जाएगी.

इस मामले में कृषि विभाग के एसडीओ राकेश कुमार पैंकरा ने बताया कि इस प्रकार की घटना की जानकारी अभी मिली है. अभी वर्तमान में मिर्ची 12 से 13 रुपए प्रति किलो बिक रही है. इस पर विभाग के मैदानी कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जानकारी ली जाएगी.

  • Related Posts

    ACTION;सहकारी बैंक की 30 करोड की अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR, ईडी जांच के साथ विभागीय कार्यवाही भी

    *कृषि मंत्री रामविचार नेताम की सकारात्मक पहल, ईडी जांच का किया स्वागत* रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज तथा रामचंद्रपुर क्षेत्र की…

    PMKSN; पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि 23वीं क‍िस्‍त आज, आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये

    नईदिल्ली, इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’