ACCIDENT; मुंगेली में निर्माणाधीन प्लांट की चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे, 8 की मौत की खबर

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पाइप निर्माण के लिए तैयार हो रही फैक्ट्री की चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोग मलबे में दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 8-9 लोगों की मौत होने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी राहत और बचाव दल बुलाए गए हैं। बताया जा रहा है कि प्लांट निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल, घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

कुसुम पावर प्लांट में हुई इस दुर्घटना को लेकर कई कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्लांट की मशीनों और स्ट्रक्चर की समय पर जांच नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इसके साथ ही प्लांट विस्तार के दौरान सुरक्षा के उपायों को नजरअंदाज किया गया।

हादसे के बाद प्लांट प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम को अंदर जाने से रोक दिया। काफी शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही बचाव कार्य शुरू किया जा सका। फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर जुटी हुई है और मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी