चुनाव के समय टमाटर की राह पर चला प्याज; छत्तीसगढ़ में इस कीमत पर हो रही है बिक्री

रायपुर, थोक व चिल्लर बाजार में प्याज के दाम आसमान छूने लगा है। चिल्लर बाजार में प्रति किलो 60 रुपये बिक रहा है, जबकि थोक बाजार में 55 रुपये तक दाम है। प्याज के बढ़ने के साथ उठाव भी कम हो चुका है। वहीं सब्जी बाजार में टमाटर भी अब फिर से लाल हो रही है। 40 रुपये किलो पहुंच चुका है, इससे गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। शहर के बाजारों में 29 अक्टूबर को प्याज चिल्लर में 60 रुपये किलो बिक रहा था।

 वहीं किराना दुकानों में भी इतना ही दाम बना हुआ है। थोक सब्जी मंडी में अच्छी किस्म के प्याज 55 रुपये किलो बिका। सप्ताहभर से अचानक प्याज के दाम एक बार फिर बढ़ने से गृहणियों का बजट बिगड़ चुका है। दाम अधिक होने से कई लोगों ने प्याज खरीदना ही अब बंद कर दिया है या फिर मात्रा घटा दिया है। यही वजह है कि प्याज का उठाव भी अब बाजार में कम हो चुका है। कई चिल्लर व्यवसायियों ने तो मांग कम होने और दाम अधिक होने के कारण थोक बाजार से खरीदना कम कर दिया है।

थोक सब्जी व्यवसायी बताते है कि प्याज के दाम इन दिनों काफी बढ़ गया है। प्याज की आवक भी कम है। दाम बढ़ने की वजह से उठाव भी कम हो चुका है। दाम बढ़ने का कारण महाराष्ट्र में प्याज की नई फसल आने में अभी करीब पखवाड़ेभर का समय है, इसे भी एक कारण बताया जा रहा है। इसके अलावा कुछ व्यापारिक कारण भी है। प्याज के दाम भविष्य में और बढ़ने की आशंका है।

प्याज के दाम बढ़ने की वजह से शहर के होटल, ढाबों और घरों में उपयोग तो हैं, लेकिन मात्रा घटा दिए है। टमाटर 20 से बढ़कर अब 40 रुपये किलो बिक रहा। चिल्लर बाजार में चार से पांच दिन पहले टमाटर 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन 29 अक्टूबर को टमाटर सब्जी बाजार में 35 से 40 रुपये किलो तक बिका। इसका कारण टमाटर के आवक में कमी होना बताया गया है।

टमाटर की लोकल आवक पहले की अपेक्षा अब कम हो गई है। थोक बाजार सिर्फ बाहरी आवक पर टिकी हुई है, ऐसे में टमाटर के दाम एक बार फिर से उछलने लगा है। इसी तरह अन्य हरी सब्जियों के दाम में पहले की अपेक्षा उछाल है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    0 हमर संगवारी का खुलासा जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले में 160 राशन दुकानदारों द्वारा सरकारी नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए तथाकथित छह करोड़ रुपए का पंद्रह हजार क्विंटल…

    SUSPEND; असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

    रायपुर, सहायक औषधि नियंत्रक (Assistant Drug Controller) संजय कुमार नेताम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संचालक ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि उनका एक वीडियो सोशल…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश