मौसम;छत्‍तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं, अब बढ़ेगी ठंड, चार दिनों में चार डिग्री गिरेगा पारा

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से ठंडी हवाएं आनी शुरू हो गई है, इसके चलते अब आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंडकता और ज्यादा बढ़ेगी।

शनिवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू होगा। शुक्रवार की भांति शनिवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

राजधानी में इन दिनों मोतीबाग, टिकरापारा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगने शुरू हो गए है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों का नया स्टाक आने लगा है। कारोबारियों द्वारा अभी गर्म कपड़ों पर 20 फीसद तक की छूट दी जा रही है। पिछले साल की तुलना में गर्म कपड़ों की कीमतों में कोई विशेष तेजी नहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……