मैनचेस्टर, मोहाली के बाद अब मुंबई में जीत की हैट्रिक….

वर्ल्ड कप स्पर्धा में अंग्रेजी का”M” शब्द भारत के लिए पिछले दो आयोजन में सेमीफाइनल के स्थान के नाम से शुभ ही रहा हैं । थोड़ा सा इतिहास पर भरोसा करे तो 1983और 2011में भारत ने सेमीफाइनल मैनचेस्टर और मोहाली में खेला था। इस बार का सेमीफाइनल मुंबई में होने जा रहा है तो आश्वस्त हुआ जा सकता है कि भारत को फाइनल में प्रवेश करने में “M”का भी योगदान पहले दो बार के विजेता बनने के समय जैसा होगा।

1983 में कपिल देव के नेतृत्व में भारत सेमीफाइनल में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 23 जून को उतरा था । इंग्लैंड के समाचार पत्रों ने भारत के पहले  की जीत को”तुक्का” माना था।  ये दावा भी किया गया था कि भारत का बोरिया बिस्तर मैनचेस्टर में बांध दिया जायेगा। इंग्लैंड 60 ओवर में 213रन ही बना सका। भारत के कपिल देव और मोहिंदर अमरनाथ, मदन लाल ने 3- 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को बड़े स्कोर से पहले ही रोक दिया। भारत की तरफ से बल्लेबाजी शुरू हुई तो केवल 4 विकेट गिरे। यशपाल संदीप पाटिल और मोहिंदर अमरनाथ ने 61, 51* और 46 रन की शानदार पारी खेली। भारत जीत से 1रन दूर था तब इंग्लैंड की टीम के सारे फिल्डर ऑफ साइड  की और खड़े हो गए थे। संदीप पाटिल ने इन्ही फिल्डर के बीच से चौका मार कर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

2011 के विश्वकप आयोजन में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में भारत के सामने थी। 30 मार्च को मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए सचिन तेंडुलकर के 85 और सुरेश रैना के 36 रन की मदद से 260 रन बनाए। वहाब रियाज ने 5 विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम से केवल मिस्बाह 53 और हफीज 43 का योगदान दे सके। भारत के 5 बॉलर्स ने 2- 2 विकेट लेकर 231रन पर समेट कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

 मैनचेस्टर और मोहाली के बाद अब मुंबई में न्यूजीलैंड के साथ सेमी फाइनल होना है।  लीग राउंड में न्यूजीलैंड भारत से हार चुका है। इस कारण मानसिक रूप से भारत की टीम का आत्म विश्वास  ज्यादा ही है।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    CRICKET; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह

    नईदिल्ली, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन-डे मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को भारत दौरे पर…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती